विज्ञापन

Audi ने पेश की नई Q9 और SQ9! सिर्फ एक बटन दबाते ही शीशा हो जाएगा ट्रांसपेरेंट, जानिए पूरी डिटेल्स

Audi ने अपनी सबसे बड़ी और नई फ्लैगशिप SUV Audi Q9 से पर्दा उठा दिया है.

Audi ने पेश की नई Q9 और SQ9! सिर्फ एक बटन दबाते ही शीशा हो जाएगा ट्रांसपेरेंट, जानिए पूरी डिटेल्स
Audi Q9

Audi ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी और प्रीमियम फ्लैगशिप SUV Audi Q9 से पर्दा उठा दिया है. बेहद आक्रामक लुक, 3-Row वाला लग्जरी केबिन और दमदार V6 तथा V8 इंजन के साथ यह गाड़ी सीधे तौर पर BMW X7 और Mercedes-Benz GLS जैसी गाड़ियों को चुनौती देगी. इसे 2027 की दूसरी तिमाही में भारत लाया जाएगा और यहीं असेंबल किया जाएगा. आइए जानते हैं ऑडी की इस नई कार की पूरी जानकारी.

Latest and Breaking News on NDTV

Mini Cooper ने लॉन्च की नई स्टार्डस्ट एडिशन! 18 सेकेंड में बदल जाती है यह लग्जरी कार, जानें कीमत

फ्यूचरिस्टिक डिजाइन

Audi Q9 में स्प्लिट-हेडलाइट सेटअप के साथ डिजिटल मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स दी गई हैं. इसकी सबसे हैरान करने वाली खासियत यह है कि इसके माइक्रो-LED मॉड्यूल्स सड़क पर वॉर्निंग सिंबल और इंडिकेटर प्रोजेक्ट कर सकते हैं. इसमें बहुत बड़ी ग्रिल, इल्यूमिनेटेड ऑडी लोगो, 23-इंच तक के बड़े अलॉय व्हील्स और पीछे कर्व्ड डिजिटल OLED टेल-लाइट्स दी गई हैं.

स्पोर्ट्स लुक वाला SQ9 वेरिएंट

कंपनी ने इसके हाई-परफॉर्मेंस वेरिएंट SQ9 को भी शोकेस किया है. इसमें 'S' बैजिंग, हनीकॉम्ब एयर इनटेक, सिल्वर ट्रिम और पीछे चार Quad एग्जॉस्ट टिप दिए गए हैं. इसका केबिन पूरी तरह से ब्लैक और व्हाइट थीम पर तैयार किया गया है, जिसमें लकड़ी की जगह रेसिंग कार वाला कार्बन-फाइबर फिनिश मिलता है.

नई Punch EV Facelift ने क्रैश टेस्ट में उड़ाए सबके होश! बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुपरहिट

Latest and Breaking News on NDTV

3-स्क्रीन वाला अल्ट्रा-लग्जरी केबिन

Audi Q9 का केबिन किसी लग्जरी जेट से कम नहीं है. यह कार 6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शंस में आएगी. डैशबोर्ड पर 3 बड़ी स्क्रीन्स दी गई हैं- 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 12.3-इंच पैसेंजर स्क्रीन. इसकी तीसरी रो की सीटों को भी इलेक्ट्रॉनिकली फोल्ड किया जा सकता है.

हाई-टेक फीचर्स और 4D साउंड

फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑडी का अब तक का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जिसकी ट्रांसपेरेंसी को बटन दबाकर बदला जा सकता है. इसके अलावा 22-स्पीकर वाला Bang & Olufsen 4D साउंड सिस्टम, डुअल वायरलेस चार्जर, हीटेड आर्मरेस्ट और लेवल 2 ADAS सुरक्षा दी गई है. यह ऑडी की पहली कार है जो अप्रूव्ड हाईवे पर 130 किमी/घंटा की स्पीड तक ऑटोमैटिक ड्राइविंग की सुविधा देती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Audi Q9
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com