Tata Tiago Facelift, EV Facelift 2026 Launch: टाटा मोटर्स ने आखिरकार नई 2026 टाटा टियागो और Tata टाटा टियागो ईवी को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बार अपनी पॉपुलर हैचबैक को नए डिजाइन, बेहतर फीचर्स और अपडेटेड इंटीरियर के साथ पेश किया है. नई टियागो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इलेक्ट्रिक मॉडल यानी टियागो EV की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं, iCNG वर्जन की शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये रखी गई है.

6 नए रंगों में मिलेगी Tiago
2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट अब कई नए कलर के साथ लॉन्च हुई है, जिनमें वाराणसी वाइब्रेंस, सोबो सर्ज, पैंगोंग पल्स, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे और डेटोना ग्रे शामिल हैं. यही कलर ऑप्शन इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में भी मिलते हैं, लेकिन टियागो ईवी में देहरादून ड्यू नाम का एक एक्स्ट्रा कलर भी दिया है. इन नए कलर की वजह से कार और ज्यादा स्टाइलिश लग रही है.

टियागो ईवी में मिले दो बैटरी विकल्प
नई Tata Tiago EV को कंपनी ने दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. इसमें 19.2 kWh और 24 kWh Battery Pack का विकल्प मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक हैचबैक एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 205 किलोमीटर से 215 किलोमीटर तक की उपयोगी रेंज दे सकती है. वहीं, MIDC Range लगभग 285 किलोमीटर बताई गई है.

सिर्फ 18 मिनट की चार्जिंग में मिलेगी 100KM रेंज
कंपनी का दावा है कि नई टियागो ईवी फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. कंपनी के अनुसार केवल 18 मिनट की चार्जिंग में यह कार लगभग 100 किलोमीटर तक की रेंज जोड़ सकती है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो रोजाना शहर में लंबी दूरी तय करते हैं और जल्दी चार्जिंग चाहते हैं.

चार्जिंग के कई विकल्प
नई टाटा टियागो ईवी में ग्राहकों को कई चार्जिंग ऑप्शन भी मिलते हैं. इसमें 3.3 kW पोर्टेबल चार्जिंग, 7.2 kW होम चार्जर और 30 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इससे ग्राहक अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से कार को घर या पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज कर सकते हैं.
2026 Tata Tiago और Tiago EV लॉन्च: जानिए डिजाइन और फीचर्स की हर एक डिटेल

CNG मॉडल भी बना खास
भारत में बढ़ते Fuel Prices की वजह से CNG कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. कंपनी ने इस मॉडल में ट्विन सिलेंडर तकवीक का इस्तेमाल किया है जिससे बूट स्पेस पहले के मुकाबले ज्यादा मिलता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं