विज्ञापन

2026 Tata Tiago और Tiago EV लॉन्च: जानिए डिजाइन और फीचर्स की हर एक डिटेल

Tata Motors नई Tiago को कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ लॉन्च कर रही है. ग्राहकों को इसमें पेट्रोल यानी ICE मॉडल, CNG वर्जन और Electric Variant तीनों ऑप्शन मिलेंगे.

2026 Tata Tiago और Tiago EV लॉन्च: जानिए डिजाइन और फीचर्स की हर एक डिटेल
नई Tata Tiago में मिलेगा ज्यादा प्रीमियम लुक

Tata Motors ने आज अपनी पॉपुलर हैचबैक 2026 Tata Tiago और Tata Tiago EV Facelift लॉन्च कर रही है. यह Tiago का लंबे समय बाद पहला बड़ा अपडेट है. Tata Motors ने इस फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए हैं ताकि यह भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर सके. नई Tiago का मुकाबला अब Maruti Suzuki Swift, Hyundai Grand i10 NIOS और दूसरी हैचबैक कारों से होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

नई Tata Tiago में मिलेगा ज्यादा प्रीमियम लुक

Tata Motors ने नई Tiago Facelift के फ्रंट में अब नई Eyebrow Style LED DRLs दिए गए हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा शार्प दिखाई देता है. कार के फ्रंट फेसिया में बीच में ब्लैक पैनल भी दिया गया है जो इसके डिजाइन को और प्रीमियम फील देता है. नई हेडलाइट डिजाइन और अपडेटेड ग्रिल कार को ज्यादा फ्रेश लुक देने की कोशिश करती है.

Tata Tiago EV में भी लगभग इसी तरह का डिजाइन देखने को मिलता है, लेकिन इलेक्ट्रिक मॉडल में ब्लैक पैनल की जगह बॉडी कलर पैनल दिया गया है जिससे यह पेट्रोल मॉडल से अलग नजर आता है.

Rear Design में भी हुए बड़े बदलाव

नई Tata Tiago Facelift के पीछे वाले हिस्से में भी कई बदलाव किए गए हैं. कार में नए LED Taillamps दिए गए हैं जिनमें Vertical Line Pattern देखने को मिलता है. इन टेललाइट्स को बीच में Tata Logo के साथ जोड़ा गया है जिससे कार का Rear Look ज्यादा मॉडर्न दिखाई देता है. इसके अलावा Tailgate पर नया 'Tiago' Lettering Design दिया गया है. कार में Rear Wiper और नए डिजाइन वाला Bumper भी मिलता है जिसमें Vertical Reflectors दिए गए हैं. 

ICE, CNG और EV तीनों ऑप्शन मिलेंगे

Tata Motors नई Tiago को कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ लॉन्च कर रही है. ग्राहकों को इसमें पेट्रोल यानी ICE मॉडल, CNG वर्जन और Electric Variant तीनों ऑप्शन मिलेंगे. इससे अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों को अपनी पसंद के हिसाब से मॉडल चुनने का ऑप्शन मिलेगा. खासतौर पर Tiago EV उन लोगों को आकर्षित कर सकती है जो कम खर्च में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं.

इंटीरियर में मिल सकते हैं नए फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार कार में बड़ा Touchscreen Infotainment System, अपडेटेड Digital Instrument Cluster और बेहतर Connectivity Features मिल सकते हैं. इसके अलावा कार में Automatic Climate Control, Steering Mounted Controls और Connected Car Technology जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं. Tata Motors अब एंट्री-लेवल कारों में भी प्रीमियम एक्सपीरिएंस देने पर जोर दे रही है.

Safety Features पर रहेगा फोकस

Tata की गाड़ियां मजबूत बिल्ड क्वालिटी और Safety के लिए जानी जाती हैं. नई Tiago Facelift में भी कंपनी Safety Features पर खास ध्यान दे सकती है. संभावना है कि इसमें Dual Airbags, ABS with EBD, Rear Parking Sensors और Rear Camera जैसे फीचर्स दिए जाएं. Tiago पहले भी भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी Safety Rating के कारण पॉपुलर रही है और फेसलिफ्ट मॉडल में इसे और बेहतर बनाने की कोशिश की जा सकती है.

नई Tata Tiago की कीमत 

नई Tata Tiago और Tiago EV की कीमतें अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से तय की जाएंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com