Tata Motors ने नई 2026 Tata Tiago Facelift को लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने कार में ऐसा फीचर दिया है जो इसे भारतीय बाजार में खास बना देता है. Tata का दावा है कि नई Tiago देश की पहली ऐसी कार है जिसमें CNG इंजन के साथ AMT Gearbox दिया गया है. अब तक इंडियन मार्केट में CNG कारें ज्यादातर Manual Gearbox के साथ आती थीं. लेकिन नई Tata Tiago Facelift में ग्राहकों को CNG के साथ Automatic Driving Experience भी मिलेगा. आखिर यह फीचर होता क्या है, जानिए यहां पूरी डिटेल.

क्या है CNG AMT?
AMT यानी Automated Manual Transmission ड्राइविंग को ज्यादा आसान और आरामदायक बनाने के लिए होता है. नई Tata Tiago Facelift में यह खास ATM फीचर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि यह Gearbox पहले के मुकाबले ज्यादा Smooth Gear Shifts देता है. खासकर भारी ट्रैफिक में बार-बार क्लच और गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इससे शहरों में ड्राइविंग आसान होगी और लंबे समय तक ड्राइव करने पर थकान भी कम महसूस होगी. यही वजह है कि Automatic Cars की मांग भारत में तेजी से बढ़ रही है. अब CNG और Automatic Transmission का यह कॉम्बिनेशन उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो कम ईंधन खर्च के साथ आरामदायक ड्राइविंग चाहते हैं.
2026 Tata Tiago और Tiago EV लॉन्च: जानिए डिजाइन और फीचर्स की हर एक डिटेल
माइलेज और कम खर्च पर रहेगा फोकस
भारत में CNG कारों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है क्योंकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी ऊंची हैं. CNG कारें कम Running Cost के लिए जानी जाती हैं और अब Automatic Gearbox मिलने से यह और ज्यादा आकर्षक विकल्प बन सकती हैं.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि Tata का यह कदम भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में नया ट्रेंड शुरू कर सकता है. आने वाले समय में दूसरी कंपनियां भी CNG Automatic Cars लॉन्च कर सकती हैं.
शहरों के लिए बेहतरीन विकल्प
नई Tata Tiago CNG AMT खासतौर पर Urban Customers को ध्यान में रखकर बनाई गई है. जो लोग रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए ट्रैफिक में ड्राइव करते हैं, उनके लिए यह कार बेहतर Fuel Efficiency और आसान Driving Experience दोनों दे सकती है.
भारतीय हैचबैक मार्केट में पहले से ही काफी कॉम्पिटिश है. नई Tiago Facelift का मुकाबला Maruti Suzuki Swift, WagonR CNG और Hyundai Grand i10 NIOS जैसी कारों से होगा. लेकिन CNG AMT फीचर फिलहाल Tiago को इस सेगमेंट में अलग पहचान दे सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं