विज्ञापन

Gemini Tarot Card Horoscope Today: पदोन्नति पर असर, संतान की संगत की जानकारी, पारिवारिक मामलों में सजगता

Mithun Tarot Card Rashifal: The Tower की ऊर्जा मिथुन राशि वाले जातकों को पारिवारिक मामलों में सजग रहने की आवश्यकता पड़ सकती हैं. जानिए मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Horoscope Today: पदोन्नति पर असर, संतान की संगत की जानकारी, पारिवारिक मामलों में सजगता
Gemini Tarot Card Horoscope Today 28 April 2026, Mithun Tarot Card Rashifal

Gemini Tarot Card Horoscope Today 28 April 2026, Mithun Tarot Card Rashifal: इस समय किसी महत्वपूर्ण परियोजना में लापरवाही उसकी सफलता को प्रभावित कर सकती है. इसका असर आगे पदोन्नति और कार्यकुशलता पर पड़ सकता है. राजनीतिक लोगों से दूरी बनाकर रखें. इस समय किसी भी ऐसे कार्य को न करें. जिसमें कोई जोखिम शामिल हो.जानबूझकर गलत कार्य न करें. अनैतिक साधनों का प्रयोग कार्य की सफलता को आगे चलकर धूमिल कर सकता है.

पुराने लोगों के साथ रिश्ते अच्छे रखें.ऐसा कोई वादा न करें. जिसको पूरा करना गलत रास्ते की तरफ ले जाएं. लोगों से आर्थिक स्थिति को लेकर झूठ न बोलें. सच का साथ करें. संतान की संगत की जानकारी जरूर रखें. ऐसे लोगों से दूरी बनाएं, जो जरूरत पड़ने पर किसी को तकलीफ देने से परहेज न करते हो. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. उनके साथ समय बिताकर उनके अनुभवों से कुछ सीख ली जा सकती है.

पारिवारिक मामलों में अपनी राय जरूर दें. सिर्फ दूर से तमाशा देखने की आदत में बदलाव लाएं. बाहरी व्यक्ति चाहे वो कोई भी हो. पारिवारिक मामलों में दखलंदाजी न करने दें. ऐसा कोई कार्य न करें. जिससे परिवार की इज्जत पर कई दाग लगें. पुरानी गलतियों का दोहराव न करें. गलत बात को लेकर किसी का भी साथ न दें.

स्वास्थ्य: मीठे और ठंडे पदार्थों का सेवन कम करें.खानपान में पौष्टिकता लाएं.

आर्थिक स्थिति: नए वाहन की खरीद कर सकते है.किसी से कीमती उपहार मिल सकता है.

रिश्ते: किसी भी अनैतिक सम्बन्ध को आगे न बढ़ाएं.इससे सामने वाले पक्ष की नाराजगी सहन करना पड़ेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com