Leo Tarot Card Horoscope Today 28 April 2026, Singh Tarot Card Rashifal: लेनदेन के मामले में पारदर्शिता रखें.कोई महत्वपूर्ण फैसला कुछ समय के लिए टाला जा सकता है. किसी खास मेहमान के घर आने से उत्साह कई गुना बढ़ता नजर आएगा. करीबी मित्र का नकारात्मक व्यवहार परेशान कर सकता है. अपनी आगे की योजनाएं गोपनीय रखें. अन्यथा कुछ लोग उसका फायदा उठा सकते है.
बचपन में घटित किसी हादसे के कारण व्यवहार में कठोरता आ सकती है. जिसके चलते किसी भी व्यक्ति की भावना का सम्मान नहीं करते हैं. इस आदत में बदलाव लाएं. अचानक से किसी व्यक्ति से हुई मुलाकात किसी गलतफहमी के कारण हो सकती है. जो बाद में अच्छी मित्रता में बदल जाएगी. जल्द ही सामने वाले का सरल व्यक्तित्व और मधुर व्यवहार दिल को छू सकता हैं.
ऐसा अनुभव हो सकता है कि जैसे यह रिश्ता मित्रता से आगे बढ़ चुका है. जीवन में आए इस नए बदलाव से उत्साहित हो सकते हैं. कार्य क्षेत्र में जल्दी पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है. इस समय इस बात को लेकर शंकित हो सकते हैं. इस पदोन्नति के साथ स्थानांतरण भी न मिल जाएं. प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम भी अच्छा निकल सकता है. कड़ी मेहनत सफलता के नए रास्ते खोल सकती हैं. आगे बढ़ना मजबूरी नहीं आवश्यक होना चाहिए. गंभीर मुद्दों पर चिंता की जगह शांति और संयम से समाधान मिलेगा.
स्वास्थ्य: बार बार बुखार आने के कारण शरीर में काफी कमजोरी अनुभव कर सकते हैं.इस समय विश्राम की आवश्यकता महसूस करेंगे.
आर्थिक स्थिति: कहीं किया गया छोटा धन निवेश अच्छा प्रतिफल लेकर आ सकता है.
रिश्ते: अगर कोई आपके साथ लगातार गलत व्यवहार कर रहा है तो बार-बार खुद को अच्छा की कोई जरूरत नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं