Scorpio Tarot Card Horoscope 29 June 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal:- अपने निर्णय पर दृढ़ता से डटे रहें. इस समय किसी अधूरे कार्य को पूरा करने की प्रेरणा मिल सकती है. बुजुर्गों की सलाह सुनना फायदेमंद रहेगा. परिवार के बड़े बुजुर्ग और छोटे बच्चों के साथ उचित सम्मानपूर्वक व्यवहार करें, जिसके चलते आपकी छवि सभी के बीच अच्छी बनी रहेगी. संभव है कि कुछ अपेक्षित परिस्थितियों में अचानक से कुछ निर्णय लेने की आवश्यकता महसूस हो सकती हैं. इस समय धैर्य और संयम बनाए रखें. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें.
व्यवसायिक/Professional:- सामने आ रहे अच्छे अवसरों का चयन करने में जल्दबाजी न करें. कार्य क्षेत्र में अपनी बात स्पष्टता से सबके सामने रखें. इससे लोग आपकी और आकर्षित हो सकते हैं. किसी नई परियोजना पर काम करने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न दे. पहले योजना को अच्छे से समझे और फिर कार्य शुरू करें. जल्दबाजी में गलतियां की संभावना बन सकती है. आत्मविश्वास और साहस के साथ आगे बढ़े.
स्वास्थ्य/Health:- मानसिक तनाव को दूर करने के लिए कुछ समय किसी प्राकृतिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. ध्यान और योगा से जुड़कर खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance:- नए मकान की खरीदी का बजट ज्यादा होने के कारण लोन लेने कोशिश करेंगे. कीमती सामान के चोरी होने की स्थिति बन सकती है.
रिश्ते/Relationship:- जीवनसाथी से कुछ विषय पर खुलकर बात करना अनबन का कारण बन सकता है. इस समय शब्दों में कठोरता ना आने दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं