Sagittarius Tarot Card Horoscope 29 June 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal:- अपनी संगत में बदलाव लाएं. सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ रहने से आपकी सोच बेहतर होगी. पारिवारिक जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को आपसी तालमेल से सुलझाएं, जल्दी समाधान मिलेगा. पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह की विवाद से खुद को दूर रखें. बच्चों के साथ समय बिताने और उनकी समस्याएं सुनने से उनके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. किसी परेशानी में अपनी मित्र की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे.
व्यवसायिक/Professional:- व्यवसाय में किसी भी तरह के जोखिम को लेने से पूर्व उससे संबंधित आवश्यक जानकारियां जरूर प्राप्त करें. अन्यथा बाद में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है. पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी रखें. सभी बिलों की बारीकी से जांच करें. यदि किसी व्यवसायिक यात्रा की योजना बना रही है, तो उसे इस समय टालना ही बेहतर रहेगा. कार्य क्षेत्र में किसी के निजी मामले में टांग ना अड़ायें. दूसरों के मामलों में दखल देने की आदत बड़ी मुश्किल में फंसा सकती है. अपनी योजनाओं को ज्यादा लोगों के साथ साझा ना करें. इससे आपके कार्यों में नुकसान हो सकता है.
स्वास्थ्य/Health:- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. संतुलित खानपान और व्यवस्थित दिनचर्या स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगी.
आर्थिक स्थिति/Finance:- इस समय आमदनी में कमी हो सकती है. अनावश्यक व्यय से दूर रहे.
रिश्ते/Relationship:- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर परिवार की शांति पर पड़ सकता है. इस समय आपस में बैठकर मामला सुलझाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं