Pisces Tarot Card Horoscope 29 June 2026 Meen Tarot Card Rashifal:- वर्तमान समय चुनौतियां और मुश्किलों से भरा हुआ हो सकता है. इस समय इन परिस्थितियों में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. परिवार में किसी फैसले को लेकर बहस हो सकती है. इस स्थिति में शांत रहकर समस्या सुलझाने का प्रयास करें. किसी भी बात की तुरंत प्रतिक्रिया समस्या को ज्यादा उलझा सकती है. संतान की संगत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. यदि किसी करीबी संबंधी के साथ कोई पुराने विषय पर मतभेद उभर सकता है, तो सामने वाले से बिना डरे अपनी बात स्पष्टता से रखने की कोशिश करें. आपका आत्मविश्वास आपकी हालत को आपके पक्ष में लेकर आ सकता है. इस बात की उम्मीद नजर आ रही है.
व्यवसायिक/Professional:-कार्यस्थल पर सामने वाले प्रतिस्पर्धी से कंपटीशन अधिक हो सकता है. इस समय अपनी कार्य कुशलता से सबको पीछे छोड़ देंगे. किसी वरिष्ठ की सलाह फायदेमंद साबित होगी. अपने सहयोगियों को अपने अच्छे व्यवहार से प्रभावित कर सकते हैं, जिससे आपके कार्य क्षेत्र में आपकी छवि बेहतर होगी. किसी के भी साथ गलत भाषा का प्रयोग ना करें. सामने वाला आपकी बात को तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से सभी के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है, जो आपके लिए बेहतर नहीं होगा.
स्वास्थ्य/Health:- काफी समय से कान के दर्द के चलते परेशान हो सकते हैं. घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से परामर्श लेना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:- अपनी रुचि के कुछ विषयों पर कार्य कर उन्हें धन कमाने का साधन बन सकते हैं. धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आता नजर आएगा.
रिश्ते/Relationship:- छोटी-छोटी बातों पर उलझना बंद करें. इससे मानसिक तनाव बढ़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं