Libra Tarot Card Horoscope 29 June 2026 Tula Tarot Card Rashifal:- परिवार की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी सदस्यों में जिम्मेदारी बांट सकते हैं. यदि संपत्ति से चली कोई दिक्कत चली आ रही है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर इस समस्या से राहत ले सकते हैं. मन में नकारात्मक विचार न आने दे, अन्यथा तनाव और गुस्सा बढ़ सकता है. योजना बनाकर कार्य करना आपके कार्यों को सकारात्मक रूप से पूरा करने में मदद करेगा. कुछ समय एकांत में बैठकर आत्म चिंतन करें.
व्यवसायिक/Professional:- किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिक व्यक्ति से संपर्क कार्यों को पूरा करने में सहायक रहेंगे. कई मामलों में आपका स्वाभिमान उन्नति में रुकावट बन सकता है. व्यवहार में लचीलापन लाएं. किसी की मदद लेने में संकोच न करें. संपत्ति खरीद-फ़रोख्त करने वाले व्यक्तियों को कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण कागजों की अच्छी से जांच पड़ताल करना चाहिए. ऑनलाइन कंपटीशन में शामिल होना विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद रहेगा.
स्वास्थ्य/Health:- खानपान में नियमितता रखें. समय पर खाना खाना और आराम करना स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी नई संपत्ति को खरीदने पर विचार कर सकते हैं. काफी समय से कर रही बचत से अच्छी खासी धनराशि जमा पूंजी के रूप में प्राप्त हो सकती है.
रिश्ते/Relationship:-पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक हो सकती है. व्यर्थ में लोगों से विवाद न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं