विज्ञापन

Capricorn Tarot Card: करियर में संतुलन, व्यवसाय में अपने संपर्क की समस्याएं और जरूरत का ध्यान

Capricorn Tarot Card Horoscope 29 June: Queen of cups की ऊर्जा परिवार में महिलाओं की देखभाल और व्यवस्था से सुख शांति, व्यवसाय में अपने सभी संपर्कों के साथ भावनात्मक संबंध और महिला सहयोगी के सहयोग से अटके हुए कार्य को पूरा करने में आसानी की बात लेकर आ सकती है.

Capricorn Tarot Card: करियर में संतुलन, व्यवसाय में अपने संपर्क की समस्याएं और जरूरत का ध्यान
परिवार की महिलाओं की नम्रता और देख भाल वाले स्वभाव से परिवार में सुख शांति.

Capricorn Tarot Card Horoscope 29 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal:- परिवार में प्रेम,समझदारी और सूझबूझ का माहौल रहेगा. परिवार की महिलाएं अपने नम्र और देखभाल वाले स्वभाव से सभी का दिल जीत सकती हैं. इस समय बुजुर्गों के आशीर्वाद और अनुभव परिवार में सुख और शांति बनाए रखेगा. सब एक दूसरे की भावनाओं को गहराई से समझे और छोटी-छोटी बातों पर तनाव न करें. जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें. बीती हुई बातों की नकारात्मकता को वर्तमान जीवन में शामिल न होने दे. 

व्यवसायिक/ Professional:- करियर में अपना भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. कार्य क्षेत्र में अपने व्यवहार से लोगों की मदद कर सकते हैं. व्यवसाय में अपने संपर्कों की समस्याएं और जरूरत को ध्यान में रखें. इससे रिश्तों में मधुरता आएगी. कलात्मक एवं रचनात्मक से नए अवसर को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. उच्च अधिकारी या किसी महिला सहकर्मी की मदद से अटके हुए कार्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:- पुराने स्वास्थ्य समस्या से निजात मिल सकती है. दिनचर्या को नियमित बनाकर स्वास्थ्य को बेहतर करने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी को दिया उधार वापस न मिलने की स्थिति बनती नजर आ रही है. इस समय सामने वाले से उधर वापसी की बात कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:- जिन रिश्तों में अभी तक दूरियां नजर आ रही थी. अब वहां नजदीकियां आती नजर आएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com