Aquarius Tarot Card Horoscope 29 June 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal:- खरीदारी में धोखा-धड़ी हो सकती है. शॉपिंग करते समय पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. सामान के बिलों को अच्छे से जांच करें. बच्चों के साथ समय बिताए और उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें. सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर जरूरत मंद लोगों की मदद कर सकते है. दिखावे के चलते अनावश्यक खर्चे न करें.
व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसायिक गतिविधियों में मुनाफे की स्थिति बन सकती है. व्यवसाय में साझेदारी की बात आगे बढ़ा सकते है. नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति होने की उम्मीद नजर आ सकती है. कुछ सहयोगियों के गलत कार्यों को पुनः सही करने की जिम्मेदारी मिलने से कार्यभार की अधिकता रहेगी. कार्यों को जल्दबाजी में पूरा करने की कोशिश न करें. आर्थिक मामलों से संबंधित दस्तावेज और बिलों को अच्छे से जांच पड़ताल करें. इससे सामने वाले की गलतियां नजर आ सकती हैं.
स्वास्थ्य/Health:- बदलते मौसम में गलत खानपान और दिनचर्या से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. पर्याप्त पानी पिए, अच्छी नींद लें और सुपाच्य भोजन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- आय और व्यय में संतुलन लाएं. अपनी क्षमता से अधिक किसी को उधार न दें.
रिश्ते/Relationship:- प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. मित्र की शादी में मनचाहे जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं