Pisces Tarot Card Horoscope 28 July 2026 Meen Tarot Card Rashifal: आज धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले आपके लिए लाभदायक रहेंगे. कार्यक्षेत्र में नई रणनीति और पुराने कार्य पूरे करने से राहत मिलेगी, जबकि आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य के लिए संतुलित खानपान अपनाएं और रिश्तों में जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें.
व्यक्तिगत/Personal: परिवार के किसी मामले में किसी खास व्यक्ति के साथ आपकी बातचीत की तारीफ हो सकती है. किसी गलतफहमी या विवाद के कारण नजदीकी व्यक्ति से कहासुनी होने की स्थिति बन सकती है. जल्दबाजी या अति उत्साह में दिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं. खुद को तरोताजा और तनाव रहित रखने के लिए अपने रुचि के कार्य कर सकते हैं. कार्य के बीच से अवकाश लेकर स्वयं के लिए समय निकले. आज आवश्यक दूसरों के बीच में ना बोले. किसी की बातों का मजाक ना बनाएं.
व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय में समय के मुताबिक काम करने के तरीकों में बदलाव लाया जा सकता है.मशीनरी और लोहे से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद अवसर मिल सकते हैं. आयात-निर्यात के व्यवसाय में अभी ज्यादा निवेश न करें. भविष्य की योजनाओं को लेकर साझेदार के साथ बात कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में पुराने कार्यों को पूरा कर राहत महसूस करेंगे. किसी नई योजना पर कार्य न होने से वातावरण में उथल-पुथल कम महसूस हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health: बदहजमी के कारण पेट या लिवर से जुड़ी परेशानी हो सकती है.हल्का और मौसम के मुताबिक भोजन करना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance: ऑनलाइन खरीदारी पर थोड़ा नियंत्रण रखें. दूसरों की होड़ में पैसा खर्च न करें.
रिश्ते/Relationship: जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें.प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं