Capricorn Tarot Card Horoscope 26 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आज व्यक्तिगत और पारिवारिक परेशानियों के कारण मानसिक अशांति हो सकती है. शांति के लिए अध्यात्म और अध्यात्मिक गुरु का सहारा लें. कार्यक्षेत्र में गलत फैसले से आर्थिक नुकसान से बचें और अधिकारियों व साझेदारों के साथ शांति व नम्रता से बात करें, ताकि विरोधी आपके मतभेद का फायदा न उठा सकें. दिखावे के खर्चों पर रोक लगाएं, खान-पान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और बच्चों व मित्रों के साथ समय बिताकर तनाव दूर करें.
व्यक्तिगत/Personal: इसमें कुछ निजी परेशानियों के चलते ऐसा महसूस कर सकते हैं, जैसे ईश्वर आपका साथ नहीं दे रहे है. मानसिक सुकून और नकारात्मकता से दूर जाने के लिए आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ सकते हैं. किसी आध्यात्मिक गुरु या संस्था के साथ जुड़ने का प्रयास करेंगे. पारिवारिक समस्याओं को लेकर जीवन में तनाव न बढ़ने दें. अनुभवी व्यक्ति की मदद से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional: किसी गलत निर्णय के कारण व्यवसाय में आर्थिक नुकसान हो सकता है. इस समय इस आर्थिक नुकसान को समझने का प्रयास करेंगे. कुछ व्यक्तिगत कारणों के चलते स्थानांतरण को मना कर सकते हैं. इसके कारण उच्च अधिकारियों के साथ बहस होने की स्थिति बन सकती है. इस समय अपनी बात को स्पष्टता और शांति से सामने वालों के समक्ष रखने का प्रयास करें.छोटी-छोटी बातों पर लेकर साझेदार के साथ व्यर्थ के विवाद ना करें. आप दोनों के बीच के विवाद का फायदा विरोधी पक्ष उठा सकता है. व्यवसायिक जीवन में व्यवहार को नम्र, लचीला और मधुर बनाए रखें. पदोन्नति के अवसर अभी नजर ना आने से मानसिक तनाव हो सकता है.
स्वास्थ्य/Health: जीवन में सुकून और शांति बनाए रखने के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित और नियमित बनाएं. खानपान को सदा और सुपाच्य रखें. पर्याप्त पानी पिए और पर्याप्त नींद ले.
आर्थिक स्थिति/Finance: किसी से उधार लेने की आवश्यकता पड़ सकती है. इस समय अनावश्यक खर्चो और दिखावे की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते/Relationship: मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते है. बच्चों के साथ समय बिताए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं