विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है, नौकरी में परिवर्तन का विचार करेंगे

Virgo Tarot Card Horoscope 26 August: Eight of swords की ऊर्जा आंखों पर बंधी नकारात्मकता की पट्टी खोलने का प्रयास, अपने निर्णय स्वयं लेकर जीवन में सकारात्मक लाने की आवश्यकता और दूसरों की बातों में ना आने की बात लेकर आ सकती है.

Virgo Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है, नौकरी में परिवर्तन का विचार करेंगे
कन्या राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 26 August 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: आस-पास के माहौल में फैल रही नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास करें. पारिवारिक रूढ़िवादियों के कारण अपने निर्णय न ले पाने कारण तनाव बढ़ सकता है. परिजनों को अपनी बात स्पष्ट रूप से समझाने का प्रयास करें. विचारों में आ रही नकारात्मकता को दूर करें. कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों की तरफ लगाए. इससे मन को शांति मिलेगी और विचारों में सकारात्मक बढ़ेगी. छोटे बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से तनाव कम होगा. 

व्यवसायिक/ Professional:

खुद को कार्य क्षेत्र के अंदर बंधा हुआ महसूस कर रहे हैं. अपनी योग्यता का सही प्रदर्शन न कर पाने के कारण मन कार्यों से भटक सकता है. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी की मनमानी के चलते माहौल में तनाव बढ़ सकता है. इस समय नौकरी में परिवर्तन का विचार करेंगे. व्यवसाय में किसी अनुबंध को लेकर साझेदार के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है. इस स्थिति में सही निर्णय लेने में असहजता महसूस कर सकते हैं. अनुबंध और उससे संबंधित व्यक्ति के बारे में जांच पड़ताल कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:

अचानक से आंखों में काफी परेशानी महसूस कर सकते हैं. बार-बार आंखों से पानी आना चिंता बढ़ा सकता है. अच्छे नेत्र विशेषण किसे संपर्क करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

आर्थिक मामलों के निर्णय स्वयं लें. किसी दूसरे के विचारों को स्वयं पर हावी न होने दे. 

रिश्ते/Relationship:

किसी के हाथों अपने जीवन के बागडोर न सौंपे. आपके निर्णय आपकी समझदारी और सूझबूझ के आधार पर होने चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com