Taurus Tarot Card Horoscope 26 August 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: बचपन के मित्र से मुलाकात रोमांचित कर सकती है. सामने वाले की सफलता से प्रेरणा लें. किसी की उन्नति देखकर ईर्ष्यालु ना हो. बीती बातों को वर्तमान जीवन में शामिल न करें. परिवार में सभी सदस्यों का साथ पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में ले सकते हैं. इससे सभी को अपनी जिम्मेदारियां का एहसास होगा. बहन/बेटी की उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थानों का चयन कर सकते हैं. पुरानी बातों को लेकर विवाद न करें. किसी पर अपने असफल होने का आरोप न लगाएं.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्य क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. पुराने कार्यों का विश्लेषण कर अपनी कमियों को जानने का प्रयास करें. किसी पर नए कार्य योजना की शुरुआत ना करें. पहले वर्तमान कार्य को पूरा करें. अपने कार्य के गुणवत्ता जांचने के लिए मार्केट का सर्वे कर सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों को कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यवसाय में संपर्क और मार्केटिंग नेटवर्क बढ़ाने पर ध्यान दें.
स्वास्थ्य/Health:
आंखों में लालिमा और थकान महसूस हो सकती है. लंबे समय तक स्क्रीन के लगातार इस्तेमाल से थकान हो सकती है. बीच-बीच में ब्रेक ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
पैसों के मामले में सोच समझकर कदम उठाए. धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
नए शादीशुदा लोगों को पार्टनर की भावनाओं को समझना के लिए थोड़ा समय चाहिए. रिश्ते से जुड़े कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना ले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं