विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: दूसरो की बातों में आकर गलत फैसला न लें, रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव

Sagittarius Tarot Card Horoscope 26 August: Seven of swords की ऊर्जा व्यावसायिक जीवन में अपनी योजनाओं की गोपनीयता बनाए रखना, जीवन में किसी के हस्तक्षेप को न होने देने का प्रयास और अपने व्यक्तिगत बातों को दूसरों के साथ साझा न करने की बात लेकर आ सकती है.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: दूसरो की बातों में आकर गलत फैसला न लें, रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव
धनु राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 26 August 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: किसी की बातों में आकर जीवन में गलतफहमियां बढ़ाने ना दे. अतीत के किसी व्यक्ति को वर्तमान जीवन में जगह ना दे. जीवनसाथी के साथ अपने पुराने सम्बन्धों के विषय में बातचीत सोच समझकर करें. ससुराल पक्ष का बढ़ता हस्तक्षेप परिवार में तनाव का कारण बन सकता है. इस स्थिति में सामने वाले को बेहतर तरीके से समझना उचित रहेगा. लोगों की बातों में आकर गलत निर्णय न लें. यदि किसी कार्य में संदेह हो रहा है, तो किसी की सलाह ली जा सकती हैं. पारिवारिक मामलों का निपटारा आपसी बातचीत से करें. किसी भी बाहरी व्यक्ति को उस बातचीत में शामिल करने की आवश्यकता नहीं है.

व्यवसायिक/ Professional:

कुछ व्यावसायिक यात्राओं के कारण व्यक्तिगत और व्यावहारिक कार्यों में विलंब हो सकता है. व्यवसाय में अपनी आवश्यक जानकारी को गोपनीय रखें. योजनाओं से संबंधित फाइलों और दस्तावेजों को व्यवस्थित रूप से संभाल कर रखें. जरूरत पड़ने पर किसी कागज के ना मिलने से काफी परेशानी हो सकती है. अपने प्रतिस्पर्धियों पर निगाह बनाए रखें. उनके कार्यों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. अपने कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखना आवश्यक है. किसी लालच में कोई आपके साथ धोखा करने की कोशिश कर सकता है. अतः वातावरण और लोगों की गतिविधियों को लेकर सावधान रहें.

स्वास्थ्य/Health:

खानपान में सतर्कता रखें. कोई भी नई चीज का सेवन करते समय उसमें बड़ी सामग्रियों के जानकारी अवश्य लें. इससे किसी तरह की एलर्जी से बचा जा सकेगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

अपनी आमदनी और निवेशों की जानकारी किसी के साथ साझा ना करें. परिवार के हित में किए गए आर्थिक योजनाओं की जानकारी जीवनसाथी को जरूर दे.

रिश्ते/Relationship:

किसी की बातों को इतना महत्व न दे, कि सामने वाला आपकी जिंदगी की छोटी-छोटी बातों में हस्तक्षेप करने लगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com