Pisces Tarot Card Horoscope 26 August 2026 Meen Tarot Card Rashifal: नए जीवन की शुरुआत को महसूस कर सकते हैं. आ रहे बदलाव जीवन में नयापन लेकर आएंगे. परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से परिवार का वातावरण पहले से बेहतर हो सकता है. जीवन साथी की बातों को अनसुना ना करें. लोगों की भावनाओं का सम्मान करें. बच्चों के साथ मित्रव्रत व्यवहार करें. अपने ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें. छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न करें. इससे जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
कुछ समय से व्यावसायिक जीवन का तनाव मन पर हावी हुआ महसूस कर सकते है. इस समय जीवन में संतुलन लाने का प्रयास करें. समय की बर्बादी ना करें. अपने कार्यों को समय पर करने का प्रयास अच्छे परिणाम लेकर आएगा. ऐसे लोगों के साथ ज्यादा बातचीत ना करें, जो आपके समय को खराब कर सकते हो. नकारात्मकता फैलाने वाले लोगों से दूर रहे. कार्य स्थल पर सभी के साथ व्यवहार मधुर और सम्मानजनक बनाए रखें. किसी की कमियों का मजाक ना उड़ाए. अपने नीचे कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ पद का दुरुपयोग ना करें.
स्वास्थ्य/Health:
खानपान का परहेज रखें. समय पर कार्य कर अपने दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
पैसे को लेकर ज्यादा तनाव न बढ़ने दें. यदि कहीं पैसों को लेकर उतार-चढ़ाव आ रहे हैं. तो धैर्य रखकर सही समय आने का इंतजार करें.
रिश्ते/Relationship:
बदतमीजी और अपमानजनक बातें करने वाले लोगों से दूर रहे. अपना आत्मसम्मान बनाए रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं