Libra Tarot Card Horoscope 26 August 2026 Tula Tarot Card Rashifal: काफी सारे विकल्प विवाह प्रस्ताव के रूप में सामने आ सकते हैं. इस समय परिवार के किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छे अवसरों की तलाश कर सकते हैं. किसी एक प्रस्ताव पर सभी परिजनों की सहमति बनने की स्थिति नजर आ रही है. संतान की उपलब्धि पर गर्वित होंगे. जीवनसाथी के स्वभाव में बढ़ती नकारात्मकता से परिवार का माहौल तनाव ग्रस्त हो सकता है. सामने वाले को समझने के प्रयास विफल होते नजर आएंगे.
व्यवसायिक/ Professional:
इस समय व्यवसाय में कई नए अनुबंध सामने आ सकते हैं. कुछ अनुबन्धों में अधिक लाभ प्राप्ति की स्थिति बन सकती है. सही अनुबंध पर सभी से सलाह मशवरा लें. सही निर्णय लेने से काफी परेशानियां दूर होगी. नौकरी में अपने निर्णय को महत्व दें. दूसरे की बातों को अनसुना ना करें. आवश्यकता पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ली जा सकती है .सलाह देने या लेने में संकोच न करें.
स्वास्थ्य/Health:
बिना चिकित्सा सलाह के अपनी मर्जी से दवाई का सेवन न करें. संभव है, कि किसी दवा का दुष्परिणाम बड़ी मुश्किल में डाल दे.
आर्थिक स्थिति/Finance:
धन निवेश के समय के समय लुभावनी योजनाओं के जगह लंबे समय तक फायदा देने वाली योजनाओं का चयन करना बेहतर रहेगा.
रिश्ते/Relationship:
यदि कोई अपने विचारों से आप पर हावी होने की कोशिश कर रहा है. तो ऐसे व्यक्ति से बच कर रहे हैं. सामने वाला मौका मिलते ह ही भ्रमित करने की कोशिश कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं