विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: कुछ नया करने की इच्छा पूरी हो सकती है, अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखने का मौका मिलेगा

Leo Tarot Card Horoscope 26 August: Page of swords की ऊर्जा समझदारी से कार्यों को करने से लाभ,विचारों के उथल-पुथल को संतुलित बनाने की कोशिश और छोटी-छोटी बातों को बड़ा मुद्दा ना बनने देने की स्थिति की बात लेकर आ सकते हैं.

Leo Tarot Card Rashifal: कुछ नया करने की इच्छा पूरी हो सकती है, अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखने का मौका मिलेगा
सिंह राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 26 August 2026 Singh Tarot Card Rashifal: कुछ नया पाने या करने की इच्छा पूरी होने की संभावना बन रही है. अपनी बात को स्पष्ट रूप से लोग बीच रखने के अवसर की प्राप्ति हो सकती है. सही समय पर समझदारी  से लिया गया फैसला स्थिति को आपके पक्ष में कर सकता है. बच्चों के साथ कुछ वक्त जरूर बिताए. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव बढ़ने से आपस में कहासुनी हो सकती है. इस समय इस बात को लेकर नाराजगी रह सकती है. अपनी बात करते समय शब्दों पर ध्यान दें. 

व्यवसायिक/ Professional:

कार्यस्थल पर कार्य का दवाब बढ़ने से चिंतित हो सकते हैं. कार्यों में लापरवाही नुकसान दे सकती हैं. समय पर काम पूरा करने का प्रयास करें. किसी योजना की शुरुआत को लेकर उच्च अधिकारियों के सामने अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने का अवसर प्राप्त हो सकता है. साझेदार या कर्मचारी के साथ छोटी सी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है. इसलिए समय रहते स्थिति सुधारना बेहतर होगा. गुस्से या आवेश में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें. बार-बार किसी समस्या के आने पर उसका पूर्ण रूप से समाधान करना आवश्यक है. 

स्वास्थ्य/Health:

सेहत को लेकर लापरवाही ना करें. ज्यादा गुस्सा और तनाव शरीर पर विपरीत दिशा डाल सकता है. समय-समय पर चिकित्सक से परामर्श लेते रहे. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी शेयर्स के स्टॉक में लगा पैसा अभी लाभ देता नजर नहीं आ रहा है. इस स्थिति में थोड़ा धैर्य बनाए रखें. 

रिश्ते/Relationship:

परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत के कारण सभी लोग चिंतित हो सकते हैं. सामने वाले की उचित देखभाल करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com