विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: रिसर्च से जुड़े लोगों को मिलेंगे अच्छे अवसर, पैसों के मामले में समझदारी से लें काम

Gemini Tarot Card Horoscope 26 August: The Hermit की ऊर्जा संवेदनशील मामलों में सोच समझकर फैसला लेना,आधे अधूरे ज्ञान से बचने का प्रयास और कानूनी मार्ग में लापरवाही न होने देने की बात लेकर आ सकती है.

Gemini Tarot Card Rashifal: रिसर्च से जुड़े लोगों को मिलेंगे अच्छे अवसर, पैसों के मामले में समझदारी से लें काम
मिथुन राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 26 August 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: जल्दबाजी में फैसला लेने की जगह सोच समझकर कार्य करें. परिवार के कुछ मामलों में स्थिति की संवेदनशीलता समझे. तुरंत फैसला लेने की कोशिश न करें. जरा सा भी गलत कदम  नुकसान दे सकता है. किसी नए सदस्य के आगमन से माहौल में उत्साह आ सकता है. परिवार में कोई पालतू जानवर ला सकते हैं. बीमार जानवरों की सेवा करने वाली संस्था से जुड़ सकते हैं.

व्यवसायिक/ Professional:

शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए गहराई से अध्ययन करने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है. व्यवसाय में कानूनी मामलों को लेकर लापरवाही ना करें. पैसों के मामले में सोच समझ कर कदम उठाए. नौकरी के साथ व्यवसाय करने की इच्छा पर विचार कर सकते हैं. इस समय किसी भी ऐसी व्यवसाय को करने पर ज्यादा ध्यान ना दें. जो आजकल चलन में हो, बल्कि किसी ऐसे व्यवसाय के बारे में बारीकी से ज्ञान प्राप्त करें. जिसका भविष्य में उपयोग हो सकता है. किसी भी विषय पर आधा अधूरा ज्ञान ना लें.

स्वास्थ्य/Health:

कुछ समय से स्वास्थ्य खराब होने के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है. चिकित्सक को सलाह पर सही खान-पान लें.

आर्थिक स्थिति/Finance:

अचानक से कुछ खर्च सामने आ सकते हैं. खर्च जरूरी हो,तो उसे लेकर तनाव न करें.

रिश्ते/Relationship:

पुराने मतभेदों को बढ़ाने की जगह समझदारी से दूर करें. विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com