विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: छोटी बातों पर विवाद से बचें, रिश्तों में न बढ़ने दें गलतफहमी

Capricorn Tarot Card Horoscope 26 August: Five of wands की ऊर्जा छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से दूरी,साझेदार पर संदेह होने की स्थिति में बातचीत से हल और अतिविश्वास और अतिआत्मविश्वास से बचकर रहने की आवश्यकता की बात लेकर आ सकती है.

Capricorn Tarot Card Rashifal: छोटी बातों पर विवाद से बचें, रिश्तों में न बढ़ने दें गलतफहमी
मकर राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 26 August 2026 Makar Tarot Card Rashifal: व्यर्थ में विवाद करने की आदत में बदलाव लाए. छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ना और दूसरों से अनबन आपकी छवि बिगाड़ सकती है. परिजनों के बीच मतभेद करने का प्रयास न करें. विचारों की नकारात्मकता को खत्म करें. पीठ पीछे लोगों की बुराई ना करें अगर किसी के साथ परेशानी अनुभव कर रहे हैं, तो उससे स्पष्ट रूप से बात करें. उसके बारे में अनाप-शनाप बातें ना करें. आपकी छोटी-छोटी हरकतें रिश्तो में गलतफहमियां ला सकती है. इस बात से बचकर रहे. 

व्यवसायिक/ Professional:

किसी के साथ अपनी प्रतिद्वंदिता को सकारात्मक रूप से लें. सामने वाले को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें. साझेदार की बातों को स्पष्ट रूप से समझे. संदेह होने पर अविश्वास न करें. कर्मचारियों और सहयोगियों की समस्याओं को जानने का प्रयास करें. बार-बार आ रही समस्या को लेकर किसी पर आरोप न लगाएं. अति विश्वास और अति आत्मविश्वास दोनों ही स्थितियां कार्यस्थल पर नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती हैं. 

स्वास्थ्य/Health:

छोटे-छोटे स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करने की आदत बड़ी परेशानी में डाल सकती है. सर्दी जुकाम होने पर घरेलू उपचार किया जा सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

आर्थिक मामलों में सावधान रहे किसी से पैसा लेते समय या देते समय अच्छे से जांच करें. बिना गिने किसी से पैसा ना ले. 

रिश्ते/Relationship:

पड़ोस में रहने वाले मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है. इस विवाद का समय रहते निपटारा बेहतर रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com