विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: परिवार में होगा उत्साह का माहौल, पुराने मित्रों से हो सकती है मुलाकात

Aquarius Tarot Card Horoscope 26 August: The Lovers की ऊर्जा व्यावसायिक और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने का प्रयास, अपने प्रेम संबंधों को निजी बनाए रखना में भलाई और परिजनों की सहमति से प्रेम विवाह करने की बात लेकर आ सकती है.

Aquarius Tarot Card Rashifal: परिवार में होगा उत्साह का माहौल, पुराने मित्रों से हो सकती है मुलाकात
कुंभ राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 26 August 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: प्रिय के साथ विवाह को लेकर दोनों के परिजनों की सहमति प्राप्त हो सकती है. परिवार में विवाह की तैयारी शुरू होने से उत्साह का माहौल नजर आएगा. नए एवं पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है. जीवनसाथी के साथ उन बातों को साझा कर सकते हैं. जिन्हें अभी तक छुपा कर रखते आए हैं. बच्चों के गतिविधियों में नजर बनाए रखें. उनकी सुरक्षा को नजरअंदाज ना करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

कार्यस्थल पर आए नए व्यक्ति के साथ काफी आत्मीयता बढ़ सकती है. इस समय दोनों को लेकर गलत अफवाहें कार्यस्थल पर फैल सकती हैं. अपने निजी और व्यावसायिक जीवन को पृथक रखने का प्रयास करें. इन प्रेम सम्बन्धों को कार्य स्थल से दूर रखें. व्यर्थ की अफवाहें जीवन में तनाव लाने के साथ लोगों के मनोरंजन का कारण भी बन सकती हैं. इस स्थिति से बचकर रहना बेहतर रहेगा. किसी मित्र से उसके व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है. इस प्रस्ताव पर सहमति से दोनों के रिश्तों में और अधिक मजबूत आएगी. 

स्वास्थ्य/Health:

लंबे समय से चले आने पैर के दर्द में अब धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू होती नजर आ रही है. इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

शेयर मार्केट में सोच समझकर निवेश करें. अच्छे शेयर्स में अधिक मुनाफा होने के साथ कभी-कभी नुकसान की स्थिति भी बन सकती है. 

रिश्ते/Relationship:

प्रेम संबंध को निजी बनाए रखें. इससे लोगों को गलत बातें करने का मौका प्राप्त नहीं होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com