Sagittarius Tarot Card Horoscope 24 June 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal:- किसी संपत्ति की खरीदी में धोखा होने की स्थिति बन सकती है. नई संपत्ति को खरीदने से पूर्व उससे संबंधित सभी कागजों और जानकारी को प्राप्त करें, उनका बारीकी से अवलोकन करें. परिवार के अटके हुए कानूनी मामले सुलझाने के लिए प्रयास तेज करेंगे. आपका शक्की स्वभाव परिवार के अन्य लोगों को परेशान कर सकता है. लोगों पर शक करने की आदत को बदलने का प्रयास करें. अति आत्मविश्वास और लापरवाही से बचकर रहें.
व्यवसायिक/Professional:- विपरीत परिस्थितियों में व्यवसाय में आ रहे उतार-चढ़ाव के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इस समय धैर्य और संयम से मामलों को सुलझाने का प्रयास करें. विद्यार्थियों को अतिआत्मविश्वास और जल्दबाजी में कार्य करने की आदत में परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए. अन्यथा अच्छी सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होगा. कला, मनोरंजन और मीडिया जगत में कार्य कर रहे लोगों को थोड़ा धैर्य और संयम बनाए रखना पड़ेगा.अ च्छे अवसर प्राप्त करने के लिए समय की अनुकूलता नजर नहीं आ रही है. कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार प्रतिफल कम मिलने से असंतोष हो सकता है. कार्यशैली में कुछ बदलाव लाकर अच्छी सफलता की प्राप्ति के प्रयास करेंगे.
स्वास्थ्य/Health:- किसी गलत सौंदर्य प्रसाधन के उपयोग के चलते बालों का झड़ना काफी बढ़ सकता है. इस समय आयुर्वेदिक चीजों का सेवन कर इस समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी नए वाहन की खरीदी कर सकते हैं. दिखावे के चलते अनावश्यक खर्च न करें.
रिश्ते/Relationship:- किसी तीसरे व्यक्ति के आने से प्रेम संबंध में गलतफहमियां बढ़ सकती है. साथी के साथ खुलकर बातचीत करना इन गलतफहमियों को दूर करने में सहायक रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं