Pisces Tarot Card Horoscope 24 June 2026 Meen Tarot Card Rashifal:- इस समय परिवार में मतभेदों से दूर रखने के लिए रहने के लिए स्पष्ट बातचीत करना फायदेमंद रहेगा. घर में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. अपनी बात बिना संकोच के सामने रखें. किसी की भी गलत बात का समर्थन न करें. परिवार में समझदारी और सूझबूझ से रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें. छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े न करें. सच का साथ देना मानसिक शांति देगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को छिपाकर रखना बड़े परेशानी में डाल सकता है.
व्यवसायिक/Professional:- सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स के लिए समय अनुकूल है. इस समय किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी बिना डर के संभाल सकते हैं. कार्य क्षेत्र में अपनी योजना को स्पष्ट रूप से उच्च अधिकारियों के सामने समक्ष रख सकते हैं. अपनी समझदारी और तर्कशक्ति से ईर्ष्यालु सहयोगियों की गलत बात का सामना करेंगे. किसी की निजी बातों को सार्वजनिक ना करें. पारिवारिक तनाव से संबंधित बातें किसी के साथ साझा ना करें. किसी भी गलती के लिए सामने वाले पर आरोप न लगाएं. इसकी जगह गलती में सुधार लाने का प्रयास आपकी सकारात्मक व्यक्तित्व को दर्शाएगा.
स्वास्थ्य/Health:- गले में खराश के साथ सूजन की समस्या बढ़ सकती है, जिसके चलते बोलने में तकलीफ महसूस हो सकती है. हल्का गर्म पानी पीना फायदेमंद रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:- संतान के बढ़ते खर्चों को नजरअंदाज ना करें. उससे खर्चों को सीमित करने की बात करें.
रिश्ते/Relationship:- रिश्ते में किसी तरह का झूठ ना बोलें. अपने साथी के साथ खुलकर बातचीत कर गलतफहमियां दूर करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं