Capricorn Tarot Card Horoscope 24 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal:- अतीत की बातों से बाहर निकलें. इससे जीवन और रिश्तों में कड़वाहट कम हो सकती है, जो बीत चुका है, उस पर पछतावा ना करें. परिवार के साथ अपने रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश सफल होती नजर आएगी. नकारात्मक सोच से दूरी बनाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. पुरानी बातों पर उलझने की जगह जीवन में नई शुरुआत पर ध्यान दें. इससे व्यावसायिक और पारिवारिक जीवन में शांति और ऊर्जा महसूस करेंगे.
व्यवसायिक/Professional:- आर्किटेक्चर क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान सम्मान प्राप्त हो सकता है. इसके साथ ही उनके लिए अच्छे लाभदायक अवसर भी प्राप्त होते नजर आएंगे. इस समय कार्य क्षेत्र में पुरानी गलतियों का दोहराव ना करें. पुरानी गलतियों से सीखकर अपनी कार्यशैली और सोच में बदलाव लाएं. अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में परिवर्तन लाकर वरिष्ठ सहयोगियों पर अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं. व्यवसाय में कोई नई रणनीति अपनाने पर विचार करेंगे. अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर पूर्ण भरोसा रखें. नई तकनीकों का इस्तेमाल कार्यों को और बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:- पर्याप्त नींद ना लेने और स्क्रीन टाइम के अधिक होने के कारण आंखों में जलन और थकान हो सकती है. आंखों को ठंडा पानी से धोएं और साथ ही स्क्रीन टाइम को सीमित करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- अपने आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए धन कमाने के अन्य स्रोतों पर विचार कर सकते हैं. मित्रों के साथ किसी पुराने व्यवसाय के नवीनीकरण पर चर्चा करेंगे.
रिश्ते/Relationship:- टूटे हुए रिश्तों को पुनः से ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में नकारात्मकता ना आने दें. इससे रिश्ते खत्म हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं