Aquarius Tarot Card Horoscope 24 June 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal:- किसी पारिवारिक सदस्य के साथ काफी वाद विवाद हो सकता है. संभव है कि इस वाद विवाद के चलते सामने वाला आप पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करा सकता है. इस समय बेवजह की नकारात्मक बातों से बाहर निकाल कर जीवन में शांति लाने का प्रयास करें. मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव बढ़ता हुआ नजर आएगा. लोगों के साथ अपना व्यवहार सहज और मधुर बनाए रखें. गुस्से और आवेश पर काबू रख परिवार में अपनी उपस्थिति महत्वपूर्ण बना सकते हैं. खुद को सक्रिय बनाए रखें. दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप ना करें.
व्यवसायिक/Professional:- निजी कार्यों की व्यस्तता के कारण किसी व्यवसायिक यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है, जिसके चलते आपके कुछ सहयोगियों को आपके खिलाफ गलत बातें करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. इस समय अपनी परेशानी को कार्य क्षेत्र के वरिष्ठ व्यक्ति और उच्च अधिकारियों के साथ समक्ष रख सकते हैं. सहयोगियों की बातों पर कोई प्रतिक्रिया न देकर स्वयं को तनाव से दूर रखें. कार्यस्थल पर सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुशासन और नियमों को मजबूत करें. अपनी अच्छे कार्य शैली की वजह से अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health:- कुछ समय प्रकृति के साथ जरूर बिताए.इससे जीवन में सकारात्मक बढ़ेगी. नियमित और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ और मानसिक तनाव से दूर रखेगी.
आर्थिक स्थिति/Finance:- नौकरी में पदोन्नति के साथ अच्छी वेतन वृद्धि आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी. पूर्व के धन निवेश का अच्छा प्रतिफल प्राप्त होगा.
रिश्ते/Relationship:- परिवार के सभी अच्छे या बुरे मामले में सक्रिय रहने से परिवार के सदस्यों के साथ मधुरता और समझदारी बढ़ेगी .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं