विज्ञापन

Leo Tarot Card: मनचाहा अवसर मिलेगा, रिश्तों में बढ़ेंगी खुशियां

Leo Tarot Card Horoscope 23 July: Page of swords की ऊर्जा नकारात्मक सोच और गुस्से पर नियंत्रण, बड़े फैसले सोच समझकर तथा हड़बड़ी और जल्दबाजी में नुकसान की संभावना बन सकती है. आईए जानते हैं, सिंह राशि वाले जातकों के बारे में.

Leo Tarot Card: मनचाहा अवसर मिलेगा, रिश्तों में बढ़ेंगी खुशियां
अपनों का साथ आज सफलता और खुशियों का नया अध्याय खोल सकता है.

Leo Tarot Card Horoscope 23 July 2026 Singh Tarot Card Rashifal: आज धैर्य और आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए शुभ परिणाम ला सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नए अवसर और मनचाहा काम मिलने की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा. आर्थिक मामलों में बड़े खर्च या निवेश सोच-समझकर करें. रिश्तों में प्रेम, सरप्राइज और परिवार के साथ बिताया समय खुशियां बढ़ाएगा.

व्यक्तिगत/Personal: प्रिय का व्यवहार अचानक से अचंभित कर सकता है. सामने वाला परिजनों के साथ विवाह की बात करने आपके घर आ सकता है. धार्मिक और शांत स्थान पर जा सकते हैं.इस समय कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना ले, नुकसान होने की संभावना बन रही है. पारिवारिक कार्यों को पूरा करने का दबाव बन सकता है. संतान के विवाह की चिंता दूर होगी. 

व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय से जुड़ा कोई भी फैसला गुस्से या आवेश में ना ले. बड़े फैसले करते समय जल्दबाजी और तनाव को दूर रखें. लंबे समय से जिस तरह का कार्य करना चाहते हैं.अचानक से वो आपको मिल सकता है.अपनी बात पूरे आत्मविश्वास से अधिकारियों के समक्ष रखें. समय अनुकूल है. नए व्यवसाय की शुरुआत लाभदायक साबित होगी. नए और पुराने कार्यों का विश्लेषण करेंगे.

स्वास्थ्य/Health: पर्याप्त पानी पिए और अच्छी नींद ले. स्वस्थ रहने के लिए योगा और मेडिटेशन नियमित दिनचर्या में शामिल करें.

आर्थिक स्थिति/Finance: किसी कानूनी समस्या को लेकर काफी धन खर्च हो सकता है. व्यवसाय विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship: जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते है.बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों और खेलों में शामिल होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com