Cancer Tarot Card Horoscope 23 July 2026 Kark Tarot Card Rashifal: आज धैर्य, समझदारी और संयम से परिस्थितियों को संभालना आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में सतर्क रहकर योजनाओं को गोपनीय रखें और दूसरों की बातों पर बिना जांचे भरोसा न करें. आर्थिक मामलों में अचानक आने वाले खर्चों के लिए तैयारी रखना लाभदायक रहेगा. रिश्तों में सही समय पर अपनी भावनाएं व्यक्त करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
व्यक्तिगत/Personal: किसी मित्र की मदद से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. परिवार में रिश्तेदारों के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा. अचानक से कुछ ऐसे खर्चे आ सकते है. जिन पर नियंत्रण आसान नहीं होगा. बच्चों की गतिविधियों और शिक्षा को अनदेखा न करें. जीवनसाथी के साथ ससुरालपक्ष के किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर विवाद हो सकता है. इस समय धैर्य और शांति बनाए रखें.
व्यवसायिक/ Professional: इस समय कुछ लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं. किसी के बहकावे में ना आए. अपने भविष्य की योजनाओं को गोपनीय बनाए रखें.अनजान व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं. किसी की कही बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. उस बात की सच्चाई जानने का प्रयास करें. बार-बार कार्यों में आ रही रुकावट को लेकर सजग रहे. संभव है, आप किसी गलती को दोहराव कर रहे हो. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ व्यवहार अच्छा बनाएं. छोटी-छोटी बातों पर सहयोगियों के साथ अनबन न बढ़ाने दें.
स्वास्थ्य/Health: ज्यादा काम की कारण का थकान और मानसिक तनाव हो सकता है. नियमित योग मेडिटेशन और पर्याप्त नींद से खुद को स्वस्थ रखने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: कुछ गैर जरूरी खर्च अचानक से सामने आ सकते हैं. अपने बजट में ऐसे खर्चों के लिए कुछ धनराशि अवश्य रखें.
रिश्ते/Relationship: यदि किसी के लिए आपकी भावनाएं प्रेमल है. तो उसके समक्ष अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए समय अनुकूल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं