Sagittarius Tarot Card Horoscope 22 July 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: आज धैर्य और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें और अधूरे काम पहले पूरे करें. आर्थिक मामलों में सतर्कता और लिखित लेनदेन भविष्य की परेशानियों से बचाएगा. रिश्तों में पुराने लोगों से मुलाकात खुशी के साथ कुछ भावनात्मक पल भी ला सकती है.
व्यक्तिगत/Personal: युवाओं में आध्यात्म से जुड़े विषयों में खास रुचि हो सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सहायता से सुलझ सकता है. इस समय परिवार में कुछ नए बदलाव कर सकते हैं.संभव है, इन बदलावों के चलते शुरू में परिजनों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़े. किसी युवा सदस्य को इन बदलावों के कारण काफी असुविधा उठानी पड़ सकती है. जिसके चलते सामने वाला क्रोधित हो सकता है.
व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय में विरोधी सोच रखने वाले लोगों के कारण कुछ नुकसान होने की स्थिति बन सकती है. रुपए पैसों के मामले में गड़बड़ी की आशंका गलतफहमी ला सकती है. क्षमता से ज्यादा कार्य का बोझ अपने ऊपर ना लें. जल्दबाजी में किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकता है. नए कार्य करने से पहले अधूरे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें. इस समय कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. उससे तनाव न बढ़ने दे.
स्वास्थ्य/Health: अचानक से पैरों में काफी दर्द होने से चिकित्सक के पास जाना पड़ सकता है. इस समय पर्याप्त आराम की सलाह दी जा सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance: किसी को पैसे या माल उधार देते समय वापसी की तारीख जरूर तय कर ले. उधार रकम का लिखित प्रमाण जरूर बनाएं.
रिश्ते/Relationship: किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी खुशनुमा यादें ताजा हो सकती हैं. इस समय कुछ पुरानी यादें मन को विचलित भी कर सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं