Capricorn Tarot Card Horoscope 22 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आज समझदारी, धैर्य और योजनाबद्ध तरीके से लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए किसी भी निवेश या साझेदारी से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें. आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखें और रिश्तों में खुलकर बातचीत करने से पुरानी गलतफहमियां दूर होने के योग हैं.
व्यक्तिगत/Personal: पिछले कुछ समय से चली आ रही घरेलू परेशानियों से राहत मिल सकती है. राजनीति से जुड़े लोगों को पारिवारिक मामलों में खुद को निर्दोष साबित करने की आवश्यकता पड़ सकती है. इस समय अपनी जरूरत बजट के अनुसार खर्च करें. अत्यधिक खर्च से आर्थिक नुकसान हो सकता है. जमीन या वाहन के लिए लोन लेने की इच्छा है, तो फैसले पर पुनःविचार करें.
व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय में काम की जिम्मेदारियां बढ़ती नजर आ रही हैं. इस समय कार्य को व्यवस्थित करने में परेशानी आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. कार्य क्षेत्र में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहे, वरना किसी बड़ी परेशानी में पढ़ सकते हैं. साझेदारी की कारोबार में पैसे के लेनदेन तथा हिसाब किताब की जानकारी पहले ही साफ कर ले. किसी संपत्ति में निवेश करने से उसके सभी पहलुओं और कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय ले. व्यर्थ की बातों में आकर किसी सहयोगी या कर्मचारी पर कोई गलत आरोप ना लगाए. पहले सामने वाले की बात की सच्चाई जानने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health: ज्यादा भीड़ भाड़ वाली और प्रदूषित जगह पर जाने से बचे.इससे एलर्जी या अस्थमा होने की संभावना बढ़ सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance: खर्च को अपनी ज़रूरतें और बजट के हिसाब से व्यवस्थित करें. घर की साथ सजावट में कीमती सामान की खरीदारी कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: प्रिय के साथ लंबे समय से चली आ रही गलतफहमी आपसी बातचीत से समाप्त हो सकती है. इस समय थोड़ी कहासुनी होने की भी आशंका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं