विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card: ईमानदारी और सही निर्णय बढ़ाएंगे मान-सम्मान, सुरक्षित निवेश रहेगा लाभदायक

Sagittarius Tarot Card Horoscope 21 July: The Hierophant की ऊर्जा दुविधा होने पर किसी वरिष्ठ जन या गुरु की मदद से समस्या का समाधान, सजगता बनाए रखने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के बारे में.

Sagittarius Tarot Card: ईमानदारी और सही निर्णय बढ़ाएंगे मान-सम्मान, सुरक्षित निवेश रहेगा लाभदायक
विश्वास, अनुशासन और समझदारी आज सफलता के साथ रिश्तों में भी स्थिरता लेकर आएगी.

Sagittarius Tarot Card Horoscope 21 July 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: आज परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों में संयम और ईमानदारी बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा. व्यवसाय में नियमों का पालन और सही लोगों का साथ आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा. आर्थिक मामलों में सुरक्षित निवेश बेहतर परिणाम देगा. रिश्तों में विश्वास, धैर्य और मर्यादा बनाए रखने से संबंध मजबूत होंगे. 

व्यक्तिगत/Personal: पारिवारिक जीवन को लेकर सावधानी और सजगता की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं. किसी पुराने संपर्क से मिलकर निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने की बात करेंगे. इस समय जीवनसाथी के बिगड़ते स्वास्थ्य और व्यवहार की कठोरता से चिंतित हो सकते हैं. ससुराल पक्ष से पैसों के लेनदेन को लेकर अनबन हो सकती है. परिवार के छोटे सदस्य से विवाह को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. बार-बार किसी पुराने मुद्दे को लेकर परिवार में तनाव बढ़ सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional: शिक्षा में क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.इस समय व्यवसाय के साथ धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. कार्य क्षेत्र में कुछ नियमों के लागू होने से व्यवस्था और अनुशासन पहले से बेहतर हो सकता है. किसी बड़े व्यक्ति की सलाह असरदार रहेगी. व्यवसाय में ईमानदारी और नियमों का पालन करें. यदि सामने वाला बेईमानी का रास्ता अख्तियार कर रहा है. तो उसके साथ व्यवसाय ना करें. इससे आपकी व्यवसायिक प्रतिष्ठा और समाज में मान सम्मान खराब हो सकता है. 

 स्वास्थ्य/Health: खानपान में पौष्टिकता रखें. किसी भी नई वस्तु का सेवन करने से पूर्व उसमें शामिल खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी प्राप्त करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: इस समय पैसों से जुड़े सुरक्षित रास्ते चुन सकते हैं. निवेश करते समय सुरक्षित निवेश की योजनाओं पर ध्यान देंगे. 

रिश्ते/Relationship: इस समय रिश्ते में दिखावे की जगह भरोसे और स्थिरता पर ध्यान दें. रिश्तो की मर्यादा का ध्यान रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com