विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: पुरानी यादों से बाहर निकलें, करियर में बदलाव के संकेत

Scorpio Tarot Card Horoscope 20 August: Eight of cups की ऊर्जा स्थान परिवर्तन से जीवन में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना, मानसिक शांति की तलाश में किसी प्राकृतिक स्थल पर जाने की इच्छा हो सकती है.

Scorpio Tarot Card Rashifal: पुरानी यादों से बाहर निकलें, करियर में बदलाव के संकेत
वृश्चिक राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 20 August 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: जीवन में परिवार और रिश्तो की अहमियत समझ सकते हैं. पारिवारिक संपत्ति में समझौते का दबाव बढ़ सकता है. प्रतिकूल परिस्थितियों में मानसिक तनाव बढ़ सकता है. अपने कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भरता अधिक हो सकती है. इस समय स्थिति में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते है. जो हादसा पूर्व में आपके साथ घटित हुआ है. उसकी यादों से बाहर निकल कर  जीवन में आगे बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. समय के साथ अपनी सोच और दिनचर्या में बदलाव लाना बेहतर रहेगा. 

व्यवसायिक/ Professional:

कार्य क्षेत्र की राजनीति और कुछ सहयोगियों के पक्षपात पूर्ण व्यवहार के चलते उच्च अधिकारी से स्थान परिवर्तन या विभाग परिवर्तन की बात कर सकते हैं. जल्द ही आपकी इस इच्छा के पूरे होने की उम्मीद बनती नजर आ रही है. पुरानी यादों और लोगों से दूर जाने का प्रयास करेंगे. कार्य क्षेत्र में कुछ कार्यों के सफलता के कारण मन में भटकाव अधिक हो सकता है. इस समय शांति की तलाश में किसी शांत प्राकृतिक स्थल पर या आध्यात्मिक आश्रम में जाने पर विचार कर सकते हैं. युवाओं को अपने करियर पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. 

स्वास्थ्य/Health:

सोने से पूर्व चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना आपकी त्वचा को बेहतर रखता है. जरूर ज्यादा जंक फूड के सेवन से बचे. इससे पेट की समस्या बढ़ सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

अपनी आमदनी या आर्थिक निवेश की जानकारी जीवनसाथी के साथ साझा करें. संतान की उच्च शिक्षा के लिए किसी योजना में निवेश कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:

बीती बातों को लेकर व्यर्थ की बहस ना करें. इसे सिर्फ तनाव बढ़ेगा और रिश्ते खराब होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Tarot Card Rashifal, Vrishchik Rashifal Aaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com