विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: नई तकनीक से व्यवसाय में विस्तार, गलत तरीकों से धन कमाने से बचें

Sagittarius Tarot Card Horoscope 20 August: The Hanged Man की ऊर्जा बड़े बदलावों को जीवन में अपनाने का प्रयास, नई तकनीक या नई पद्धति को लागू करने से पहले उससे होने वाले लाभ हानि और जोखिम के बारे में जानने की आवश्यकता.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: नई तकनीक से व्यवसाय में विस्तार, गलत तरीकों से धन कमाने से बचें
धनु राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 20 August 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत कर सभी के साथ जिम्मेदारियां बांटने से काम आसानी से हो सकता है. पारिवारिक मामलों में किसी  परेशानी में काफी भागदौड़ रह सकती है. इस समय किसी खरीदारी के मामले में बजट का खास ख्याल रखें. आ रही किसी कठिन परिस्थिति से घबराने की बजाय उसका सामना पूरे आत्मविश्वास और मनोबल से करें. समय थोड़ा अधिक लग सकता है. लेकिन इस स्थिति से सफलतापूर्वक बाहर निकल जाएंगे. कानूनी मामले में अनैतिक साधनों से फैसले को प्रभावित करने का प्रयास न करें. से आपके पक्ष में आता हुआ फैसला भी आपके विपरीत हो सकता है. शांत रहकर परिस्थिति के अनुकूल होने की प्रतीक्षा करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय विस्तार के लिए नई तकनीक या नई पद्धति अपनाने को लेकर बातचीत हो सकती है. इस बातचीत में साझेदार के साथ सहयोगियों और कर्मचारियों को भी शामिल किया जा सकता है. व्यवसाय बढ़ाने की योजनाओं को आगे ले जा सकते हैं. किसी नई तकनीक को अपनाने से पहले उससे होने वाले लाभ और हानि के बारे में अवश्य जान ले. बाद में आने वाले जोखिम से पहले ही पूर्व परिचित होना बेहतर होगा. 


स्वास्थ्यHealth:

तनाव बढ़ाने के साथ डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है. इस समय खान-पान और दिनचर्या का ख्याल रखें. 


आर्थिक स्थिति/Finance:

गलत तरीके से धन न कमाए. गलत तरीके से कमाया गया  धन जीवन में नकारात्मकता और तनाव बढ़ा सकता है. 

रिश्ते/Relationship:

ऐसे लोग जो आपके साथ मतलब से रिश्ता रखे हुए हैं. उनसे दूर होना बेहतररहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com