विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: नए अवसरों से बढ़ेगा लाभ, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति

Libra Tarot Card Horoscope 20 August: The Chariot की ऊर्जा परिवार में सुख-शांति, कार्यक्षेत्र में लाभदायक अवसर और नए व्यावसायिक संपर्कों से अच्छे रिश्ते बनने का संकेत दे रही है. आइए जानते हैं तुला राशि के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: नए अवसरों से बढ़ेगा लाभ, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति
तुला राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 20 August 2026 Tula Tarot Card Rashifal: दिनचर्या को व्यवस्थित कर सकते हैं. अपनी पसंद के कार्यों के लिए समय निकले. इससे विचारों में सकारात्मक बढ़ेगी. परिवार की किसी सदस्य के विवाह की बातचीत हो सकती है. निजी कामों को व्यवस्थित करने से परिवार के दूसरे कार्यों में भी सहयोग कर सकते हैं. बच्चों की गलत गतिविधियों से मन परेशान हो सकता है. इस समय प्रतिक्रिया देने की बजाय पहले बात को समझने का प्रयास करें. हर स्थिति में गुस्से से समाधान निकाला जाए. ऐसा संभव नहीं है. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. नए संपर्क मिलने से लाभ प्राप्ति की स्थिति बढ़ती नजर आएगी. कुछ नए अवसर  व्यवसाय में सामने आने से अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं. नए काम की शुरुआत के लिए परिवार के अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रह सकती है. कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बनती नजर आएगी. इस समय किसी नए अधिकारी के आने से वातावरण में अस्थिरता  आ सकती है. कार्य क्षेत्र का माहौल पहले से सख्त होता नजर आएगा. अपने कार्यों को स्वयं पूरा करें. गलतियों का दोहराव करने से बचें.

स्वास्थ्य/Health:

भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से त्वचा में एलर्जी या जलन हो सकती है. साफ सफाई और खानपान का विशेष ध्यान रखें. परेशानी बढ़ने पर चिकित्सक से संपर्क करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

इस समय अपनी जमा पूंजी का उपयोग स्वर्ण आभूषण खरीदने में कर सकते हैं. प्रिय के लिए कीमती उपहार लेंगे.

रिश्ते/Relationship:

परिवार के साथ समय व्यतीत करें. किसी घरेलू फैसले में पति-पत्नी मिलकर आगे बढ़ाने का प्रयास करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com