Capricorn Tarot Card Horoscope 20 August 2026 Makar Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के लिए दूसरों को सीढ़ी ना बनाएं. ऐसे लोगों से बचकर रहे, जो अपने मतलब के चलते आपको इस्तेमाल कर सकते हैं. पारिवारिक मामलों में सभी की राय सुने. किसी विषय पर सहमति बनाने से पूर्व बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों की सलाह ले सकते हैं. परिवार की महिलाओं की उनके कार्यों के लिए प्रशंसा जरूर करें. उनके आत्मविश्वास को मनोबल में वृद्धि होगी. छोटे-छोटे बातों को लेकर तानाकशी ना करें. बच्चों को सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में साझेदार की सूझबूझ से किसी बड़े आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है. सामने वाले की दूर दृष्टि के चलते हिसाब किताब में बड़ी गड़बड़ी का पता चल सकता है. इस स्थिति में नए बने संपर्कों के साथ उनके अनुबंधों पर पुनः विचार कर सकते है. कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी लोगों के आने से माहौल में उत्साह और उमंग बढ़ सकती है. सभी लोग अपने कार्यों को व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे. साथ ही आने वाले व्यक्तियों को प्रभावित करने की कोशिश भी की जा सकती है.
स्वास्थ्य/Health:
बुरे व्यसनों के चलते लीवर और फेफड़ों में तकलीफ हो सकती है. चिकित्सक इस चीजों के सेवन से बचने की बात कह सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक मामलों में लापरवाही ना बरतें. छोटे-छोटे धन निवेशों पर ध्यान दें.
रिश्ते/Relationship:
पूरी बात समझे बिना किसी नतीजे पर न पहुंचे. बाद में अफसोस करने से बेहतर पहले स्थिति को समझने की कोशिश करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं