विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: नौकरी के आकर्षक प्रस्तावों में सोच-समझकर करें चयन, रिश्तों में सुधार

Aquarius Tarot Card Horoscope 20 August: Seven of Cups की ऊर्जा लुभावने अवसरों के बीच सही चयन करने और जल्दबाजी में किसी अनुबंध पर सहमति न देने का संकेत दे रही है.

Aquarius Tarot Card Rashifal: नौकरी के आकर्षक प्रस्तावों में सोच-समझकर करें चयन, रिश्तों में सुधार
कुंभ राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 20 August 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: विवाह के लिए कई अच्छे प्रस्ताव आने से दुविधा हो सकती है. इस समय लगभग सभी प्रस्ताव अच्छे लग सकते हैं. बहुत ज्यादा सोच विचार करने से सही फैसला लेने में मुश्किल आ सकती है. इस स्थिति में परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति का मार्गदर्शन सही फैसला लेने में सहायक सिद्ध होगा. पारिवारिक मामलों में भावनाओं के आधार पर कोई भी निर्णय न लें.तर्क और व्यावहारिकता को ज्यादा महत्व दें. बच्चों की गतिविधियों और खेलकूद में भाग ले सकते हैं. जिससे उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जाग्रत होगी. 

व्यवसायिक/ Professional:

नई नौकरी का प्रस्ताव आकर्षक लग सकता है. इस समय लुभावने अवसर की जगह लाभदायक अवसर के चयन पर विचार कर सकते हैं. अपनी क्षमता, समय और मौजूदा जिम्मेदारियां देखकर ही सही प्रस्ताव का चयन करें. व्यवसाय करने वाले लोगों के दिमाग में कई नए आइडिया आ सकते हैं. नए  कार्य की शुरुआत से पूर्व अधूरे काम पूरे करना बेहतर रहेगा. अनुबंध और दूसरी कागजी प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी दे सकता है. किसी भी कागज पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर न करें. 

स्वास्थ्य/Health:

लंबे समय तक मोबाइल देखने या उस पर कार्य करने से बचें. काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक ले. पर्याप्त नींद लें और पौष्टिक भोजन करें. 

आर्थिक स्थिति/ Finance:

आमदनी और खर्चे में संतुलन बनाए रखें. अनावश्यक खर्चो को सीमित करें. 

रिश्ते/ Relationship:

भाई बहनों के साथ संबंध बेहतर रखें.विदेश से आए किसी मित्र से मुलाकात रोमांचित करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com