Gemini Tarot Card Horoscope 19 June 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी आयोजन की जिम्मेदारी मिलने से उत्साह बना रहेगा. प्रिय से विवाह की बात परिजनों के सामने रख सकते हैं और नए लोगों से मुलाकात सामाजिक दायरा बढ़ाएगी. फैशन, सोशल मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके विचार और मेहनत सराहना दिला सकते हैं. आर्थिक मामलों में समझदारी से लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे. स्वास्थ्य के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा. रिश्तों में कोई नया प्रस्ताव या सकारात्मक बदलाव खुशी दे सकता है.
व्यक्तिगत/Personal: परिवार में किसी जश्न की तैयारी की जवाबदारी आपके ऊपर आने से उत्साहित हो सकते हैं.आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से दूसरे लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है. विवाह के लिए परिजनों का दबाव बढ़ सकता है. प्रिय से विवाह की बात परिजनों के समक्ष रखने का प्रयास करेंगे.सामाजिक दायरे को बढ़ाने की कोशिश नए लोगों से मुलाकात कर सकती है. ऐसे लोग जो अभी तक बातचीत करने में आत्मविश्वास की कमी महसूस करते आए हैं. उनमें अचानक से काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
व्यवसायिक/Professional: फैशन स्टाइलिस्ट और सोशल मीडिया से संबंधित लोगों को बड़े अनुबंध प्राप्त होने की संभावना नजर आ रही है. अपने विचारों को किसी व्यावसायिक मीटिंग में स्पष्टता से रख कर उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं.महिला कर्मचारियों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है.किसी वरिष्ठ महिला कर्मचारी की समझदारी से आर्थिक नुकसान से बच सकते है.
स्वास्थ्य/Health: रात को सोने से पहले चाय कॉफी का सेवन करने से सीने में जलन की समस्या बढ़ सकती है. सोने से पूर्व इन चीजों का सेवन ना करना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में सही निर्णय लेकर लाभ प्राप्त कर सकते है. पैसों के लेनदेन में समझदारी रखें.
रिश्ते/Relationship: किसी मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिलने से अचंभित हो सकते हैं. सामने वाले की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं