Pisces Tarot Card Horoscope 18 June 2026 Meen Tarot Card Rashifal:- जीवन में अचानक से सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. व्यवहार और व्यक्तित्व में परिवर्तन लाने के प्रयास सफल होंगे. आपकी मेहनत रंग लाएगी. पारिवारिक जीवन में लोगों से आपके कार्यों को सराहना प्राप्त हो सकती है. संतान की विदेश जाने से संबंधित प्रक्रिया शुरू हो सकती है. भाइयों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. अचानक से पुराने मित्र से मुलाकात रोमांचित कर सकती है.
व्यवसायिक/Professional:- कार्य क्षेत्र में ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें, जो आपके कार्यों में गलतियां निकालने का प्रयास करते आए हो. अपने व्यक्तिगत जीवन में किसी को तांका-झांकी न करने दें. कारोबार में विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. किसी पर आंख मूंद कर भरोसा करना आपको परेशानी में डाल सकता है. सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति या स्थानांतरण से संबंधित सूचनाओं प्राप्त हो सकती हैं. कार्य क्षेत्र में किसी नजदीकी सहयोगी से मनमुटाव जैसी स्थिति की आशंका बन रही है. किसी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें.
स्वास्थ्य/Health:- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. खान-पान और दिनचर्या को नियमित बनाएं. समय पर कार्य कर व्यर्थ की परेशानियों से बचें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से अच्छे लाभ की संभावना बन रही है. शेयर बाजार में छोटा सा धन निवेश कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:- घर की सुख सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं के खरीदारी कर सकते हैं. परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं