विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महसूस करना, परिवार में महिलाओं के कड़े अनुशासन से परेशानी

Aquarius Tarot Card Horoscope 18 June:- Queen of swords की ऊर्जा महिलाओं द्वारा परिवार में अनुशासन लागू करने, आर्थिक एवं कानूनी मामलों में सलाहकार से मदद लेने और कामकाजी महिलाओं को अनुबंधों पर पुनः विचार करने की सलाह लेकर आ सकती है.

Aquarius Tarot Card Rashifal: स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महसूस करना, परिवार में महिलाओं के कड़े अनुशासन से परेशानी
कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के मामले में निष्पक्ष और तार्किक फैसला दे सकते हैं.

Aquarius Tarot Card Horoscope 18 June 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal:- व्यक्तिगत/Personal:- इस समय स्वयं को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महसूस करेंगे. परिवार के महिलाएं घर में कुछ कड़े अनुशासन नियम लागू कर सकते हैं, जो कुछ लोगों को परेशान कर सकते हैं. कोई पुराना कानूनी या कागजी काम समझदारी और सूझबूझ से सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं. आपके तुरंत निर्णय लेने की क्षमता कुछ अच्छे अवसर जीवन में ला सकती है. किसी रिश्तेदार की चापलूसी की बातों में ना  उलझें. 

व्यवसायिक/Professional:- कानूनी और आर्थिक मामलों में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सलाहकार से परामर्श ले सकते हैं. इस समय अपने सारे कार्य तीव्र गति से पूरा करने का प्रयास करेंगे. कामकाजी महिलाएं व्यवसाय में अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पूर्व सारी शर्तों पर अच्छे से विचार अवश्य करें. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के मामले में निष्पक्ष और तार्किक फैसला दे सकते हैं. कार्य क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित किसी कार्यशाला का आयोजन किया जा सकता है.

स्वास्थ्य/Health:- सर्वाइकल या गर्दन में तेज दर्द महसूस कर सकते हैं. लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में सूखापन आ सकता है. आंखों को राहत देने के लिए स्क्रीन टाइम काम करने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- पुराने कर्जों को पूरा कर राहत महसूस कर सकते हैं. कुछ समय पूर्व किए गए धन निवेश का अच्छा प्रतिफल मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. 

रिश्ते/Relationship:- प्रेम में किसी भी तरह के झूठ को बर्दाश्त नहीं करेंगे. प्रिय का लगातार बातों को छुपाना परेशान कर सकता है.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com