Leo Tarot Card Horoscope 17 July 2026 Singh Tarot Card Rashifal: आज मनचाही इच्छा पूरी होने से आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में रचनात्मक सोच और बेहतर प्रस्तुति नए अवसर दिला सकती है. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और स्वयं पर किया गया खर्च संतोष देगा. रिश्तों में छोटी-छोटी खुशियां साझा करने से प्रेम और अपनापन बढ़ेगा.
व्यक्तिगत/Personal: मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी. कुछ पुराने निजी कामों को पूरे कर राहत मिल सकती है. प्रिय मित्र या करीबी मेहमान के आने से वातावरण में उत्साह बढ़ सकता है. खुद पर किया गया छोटा सा खर्च संतोष देगा. जो मिला है, उसकी अहमियत समझने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.अपनी व्यवस्था के बावजूद थोड़ा समय अपने लिए निकालें.
व्यवसायिक/ Professional: होटल मैनेजमेंट, फूड इंडस्ट्री और लग्जरी सर्विस से जुड़े लोगों को जल्दी काफी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपके किसी प्रेजेंटेशन या पोर्टफोलियो पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्य क्षमता और कार्य शैली में आवश्यक बदलाव से नई पहचान बनाएंगे. समय-समय पर अपने कार्य की समीक्षा करें. जिससे आगे बड़े अवसर प्राप्त हो. अपने कार्यों में रचनात्मकता और कलात्मकता को शामिल करें.
स्वास्थ्य/Health: तेज चाल से पैदल चलना फायदेमंद रहेगा. ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए खरीदारी कर सकते है.
रिश्ते/Relationship: साथी की छोटी-छोटी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे. रिश्ते में मधुरता आएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं