Virgo Tarot Card Horoscope 15 June 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है और जीवन में सकारात्मकता व नई ऊर्जा का संचार होगा. पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में सुधार आएगा तथा पुराने विवाद समाप्त होने के संकेत हैं. संतान की उपलब्धियां गर्व का कारण बनेंगी. करियर के क्षेत्र में नई नौकरी, पदोन्नति या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपके काम और व्यवहार की सराहना हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या बनाए रखना लाभदायक होगा. रिश्तों में गलतफहमियां दूर होकर प्रेम और विश्वास बढ़ेगा.
व्यक्तिगत/Personal: लंबे समय से चली आ रही कठिन परिस्थितियों से बाहर निकल सकते है .ये समय सफलता,सकारात्मकता और आनंद से भरा हुआ महसूस कर सकते है.किसी पड़ोसी या नजदीकी संबंधी के साथ पुराना विवाद समाप्त हो सकता है.संतान की उपलब्धि पर गर्वित होंगे. जीवन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार हो सकता है. सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाएंगे.जीवनसाथी से अपनी गलतियों की क्षमा मांग सकते है.
व्यवसायिक/Professional: नई नौकरी की तलाश अच्छी वेतन वृद्धि के साथ पूरी हो सकती है.कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है.कार्य क्षेत्र में आपके काम और व्यवहार की प्रशंसा हो सकती है. भावनाओं की जगह व्यावहारिकता को महत्व दें.किसी बड़े निर्णय को लेते समय जल्दबाजी न करें.कार्य क्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति न बनाने दें.नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है.
स्वास्थ्य/Health: दिनचर्या में हल्के-फुल्के व्यायाम शामिल करें. तेज धूप में बाहर जाने से बचे. कुछ पुरानी बीमारियों से रिकवरी हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. कुछ नए धन कमाने के स्त्रोत मिल सकते है.
रिश्ते/Relationship: रिश्ते में चल रही गलतफहमियां और दूरियां खत्म कर सकते है. इस समय अपने रिश्ते को नई पहचान दे सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं