विज्ञापन

Aquarius Tarot Card: जीवन में होगा सकारात्मक बदलाव, व्यवसाय में विस्तार से पहले बरतें सावधानी

Aquarius Tarot Card Horoscope 13 July: The Death की ऊर्जा जीवन में आ रहे सकारात्मक परिवर्तन को स्वीकार करने की बात, जो बीत चुका है, उसको लेकर परेशान ना होने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के बारे में.

Aquarius Tarot Card: जीवन में होगा सकारात्मक बदलाव, व्यवसाय में विस्तार से पहले बरतें सावधानी
धैर्य और संतुलन ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है.

Aquarius Tarot Card Horoscope 13 July 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: आज पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का समय है. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन व्यवसाय में जल्दबाजी में विस्तार करने से बचें. आर्थिक मामलों में संतुलन और रिश्तों में धैर्य व समझदारी बनाए रखने से परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी.

व्यक्तिगत/Personal: किसी व्यक्ति का अचानक से जीवन से चले जाना व्याकुल कर सकता है. सामने वाले की यादों से बाहर निकालने के प्रयास में खास सफलता नहीं प्राप्त हो पा रही है. आमदनी और व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे. परिवार की आर्थिक मजबूती के लिए परिजनों के साथ अन्य विकल्पों पर चर्चा कर सकते हैं. अपने दिखावे की आदत में बदलाव लाइए. 

व्यवसायिक/Professional: जीवन से जीवन से कुछ ऐसी स्थितियों की समाप्ति या कुछ ऐसे लोगों से दूरी हो सकती है. जो आपके व्यावसायिक या पारिवारिक जीवन में संकट बनकर आ सकते हैं. इस समय जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे. पुनर्जन्म के बाद नए जन्म से आए उत्साह को महसूस कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मनचाही स्थानांतरण की बात कर सकते हैं. इस समय व्यवसाय का अधिक विस्तार करना आर्थिक संकट में डाल सकता है. इस समय व्यवसाय को मजबूती देने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health: शरीर में भर्ती कमजोरी को दूर करने के लिए चिकित्सक की सलाह पर प्रोटीन युक्त पदार्थ ताजी सब्जियां और फलों का सेवन करेंगे. इससे शारीरिक कमी दूर होने के साथ चेहरे पर चमक आती नजर आएगी. 

आर्थिक स्थिति/Finance: अपने खर्चों को अपनी आमदनी के अंदर सीमित रखने का प्रयास करें. अनावश्यक खर्चों के लिए किसी से उधार मांगना अच्छा प्रभाव नहीं डालेगा. 

 रिश्ते/Relationship: ससुराल पक्ष के साथ पैसों को लेकर काफी विवाद हो सकता है. जीवन साथी से संपत्ति में हिस्सा मांगने की बात कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com