विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मिलेगा निमंत्रण, मन में उत्साह का संचार

Scorpio Tarot Card Horoscope 11 September: Six of cups की ऊर्जा पुरानी यादों से सबक सिखाने की आवश्यकता, नकारात्मक सोच वाले लोगों की संगति से दूरी और सरकारी विभाग से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए राजनीतिक व्यक्ति की मदद लेने की बात कर सकती है.

Scorpio Tarot Card Rashifal: धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मिलेगा निमंत्रण, मन में उत्साह का संचार
वृश्चिक राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 11 September 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: बचपन के मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर सकती है. ननिहाल पक्ष से धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है. अपनी यादों में बसी हुई कड़वाहट को भूलने का प्रयास करें. पुरानी यादों से सबक लें और उनका वर्तमान जीवन में उपयोग करें. बच्चों के साथ समय बिताने से मन में प्रसन्नता और उत्साह का संचार होगा. जीवनसाथी के अतीत का कोई पूरा पन्ना सामने आने से रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है. समझदारी के साथ रिश्ते में आए गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

कार्य क्षेत्र में किसी नए व्यक्ति के आगमन से वातावरण में नकारात्मकता बढ़ सकती है. जिसके चलते छोटी-छोटी बातों पर आपस में विवाद की स्थिति बन सकती है. इस समय सामने वाले की बातों को अनसुना करें. सरकारी विभाग से संबंधित कार्यों में देरी होने से योजना को शुरू करने में ज्यादा समय लग सकता है. अपने राजनीतिक संबंधों का फायदा उठाकर कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास कर देंगे. आलोचना करने वाले लोगों से बचकर रहे. उनकी आदत पीठ पीछे बुराई करने की हो सकती है. 

स्वास्थ्य/Health:

गले में बढ़ती खराश शरीर में थकान और कमजोरी ला सकती है. गले की खराश को सामान्य समझकर नजरअंदाज ना करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से परिणाम बुरे हो सकते हैं. दूसरे को खुश करने के लिए अनावश्यक धन खर्च न करें.

रिश्ते/Relationship:

किसी नए व्यक्ति के साथ बढ़ती आत्मीयता नए प्रेम संबंध की शुरुआत कर सकती है. सामने वाले के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Tarot Card Rashifal, Tarot Card Reading, Vrishchik Rashifal Aaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com