विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अहमदाबाद में दिखाए गए काले झंडे

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अहमदाबाद में दिखाए गए काले झंडे
  • देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को अहमदाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध किया गया
  • चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को संबोधित कर चुके थे
  • विरोध करने वाले दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाए गए. वह अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने लोगों से इस दौरान बात की थी और संबोधित भी किया था. वह जब कार्यक्रम से निकलने लगे तो इस दौरान उन्हें दो युवकों ने काले झंडे दिखाए. दोनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. ये दोनों ही ज्ञानेश कुमार का चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा मांग रहे थे और उनके खिलाफ जांच की डिमांड भी कर रहे थे. चुनाव आयुक्त दो दिनों के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं और शुक्रवार को भी रहने वाले हैं.

गुरुवार के आयोजन में ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मुझे महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसी हस्तियों की जन्मभूमि और कर्मभूमि में आकर खुशी हुई है. वह आज साबरमती आश्रम भी गए, जहां उन्हें यहां नए निर्माण के बारे में भी जानकारी दी गई. ज्ञानेश कुमार का सरदार वल्लभाई पटेल एयरपोर्ट पर अहमदाबाद के कलेक्टर और राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त संदीप सागले ने स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की जन्मभूमि पर आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. आज और कल मैं यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा. इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर्स से बात होगी. इसके अलावा कई कुलपित, प्रिंसिपल से भी वार्ता होगी. गुजरात के छात्रों से भी इस दौरान बात करने का मौका मिलेगा. एयरपोर्ट पर आने के बाद वह सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com