Sagittarius Tarot Card Horoscope 10 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: अचानक कोई नया विचार परिवार के हित में लाभदायक साबित हो सकता है. सभी सदस्यों की सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए घर की बनावट में बदलाव कर सकते हैं. परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों की सेहत को लेकर लापरवाह ना रहे. समय-समय पर परिवार के सभी सदस्यों का नियमित स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं. छोटे बच्चों की रचनात्मकता को आगे बढ़ाने के लिए उनके कार्यों को प्रोत्साहित कर सकते हैं. उन्हें छोटे-छोटे उपहार देकर उनके आत्मविश्वास में वृद्धि लाने का प्रयास करेंगे.
व्यवसायिक/ Professional:
लंबे समय से टाल रहे कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है.खेल,विज्ञापन और मीडिया जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जा सकता है.आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी थोड़ी परेशान कर सकती है. लेकिन जिम्मेदारियां को निभाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर सकते हैं. आ रही समस्याओं को सकारात्मक रूप से लेने का प्रयास करें. इससे समस्याओं का समाधान ढूंढने में आसानी रहेगी.
स्वास्थ्य/Health:
आलस को त्याग कर शरीर को सक्रिय बनाने का प्रयास करें. समय थोड़ा अधिक लग सकता है.लेकिन जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर पाएंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance:
अपने अनावश्यक और आवश्यक खर्चों की सूची बनाएं. इससे परिवार का बजट बनाने में सहायता मिलेगी.
रिश्ते/Relationship:
कुछ रिश्ते कच्ची मिट्टी की तरह कमजोर होते हैं. जरा सी भी चोट लगने पर टूट जाते हैं,और फिर उन्हें जोड़ा नहीं जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं