विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: साझेदार की सूझबूझ और समझदारी से पुराने संपर्कों से रिश्ते मजबूत

Libra Tarot Card Horoscope 10 September: Ace of wands की ऊर्जा नई नौकरी के लिए बेहतर विकल्पों की उपलब्धता, साझेदारी की सूझबूझ और समझदारी से व्यवसाय में आर्थिक लाभ और परिवार के हित में अच्छी आर्थिक योजनाओं में निवेश करने की बात लेकर आ सकती है.

Libra Tarot Card Rashifal: साझेदार की सूझबूझ और समझदारी से पुराने संपर्कों से रिश्ते मजबूत
तुला राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 10 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: परिवार में संतान के भविष्य को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है. किसी पुराने सपने को साकार करने के लिए अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन ले सकते हैं. घर में नई सजावट या बदलाव करने पर विचार करेंगे. दूर रहने वाले रिश्तेदार के आगमन का समाचार प्राप्त होने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. किसी व्यक्ति की गलत मंशा के चलते जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दरार पड़ सकती है. सामने वाले की बातों में आकर जीवनसाथी के व्यवहार पर शक कर सकते हैं. 


व्यवसायिक/ Professional:

नौकरी बदलने वाले लोगों के लिए बेहतर विकल्प सामने आ सकते हैं. व्यवसाय में अपने ब्रांड को अच्छी मजबूती देने के लिए योजनाओं पर विचार करेंगे. साझेदार की सूझबूझ और समझदारी से पुराने संपर्कों से रिश्ते अपना मजबूत हो सकते हैं. नए एवं पुराने अनुबंधों को पूरा करने में गति आएगी. कर्मचारी और सहयोगियों की सुख सुविधा का ख्याल रखते हुए कुछ आवश्यक बदलाव कार्यस्थल पर किए जा सकते हैं. जिससे वातावरण में सकारात्मकता बढ़ती नजर आएगी. 

स्वास्थ्य/Health:

चढ़ते उतरते समय अपनी गति को नियंत्रित करें.चोट लगने की संभावना बन रही है.


आर्थिक स्थिति/Finance:

बिना बताए हिसाब-किताब से पैसे लेने के कारण साझेदारी के साथ अनबन हो सकती है. पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें. 

रिश्ते/Relationship:

परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा. प्रिय के साथ मूवी का प्लान बन सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com