Virgo Tarot Card Horoscope 10 June 2026 Kanya Tarot Card Rashifal:- परिवार में आए नए व्यक्ति के विनम्र व्यवहार और आकर्षक व्यक्तित्व से सभी लोग प्रभावित होंगे. कार्यों को पूरा करने में कोई भी जल्दबाजी न करें और वरिष्ठ लोगों से सलाह जरूर लें. अचानक से किसी परेशानी का सामना हो सकता है, जिसके चलते परिवार में तनाव बढ़ सकता है. व्यस्तता के बावजूद अपने व्यक्तिगत कार्यों को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें. इस समय अपने पुराने कार्यों का आत्मनिरीक्षण जरूर करें.
व्यवसायिक/Professional:- संपत्ति की खरीद फ़रोख्त से जुड़े कार्य करने वाले लोगों के लिए समय प्रतिकूल है. किसी सौदे में नुकसान मिल सकता है. कार्यक्षेत्र या व्यवसाय में कर्मचारियों की गतिविधियों को लेकर लापरवाह न रहे. संदिग्ध गतिविधि होने पर सामने वाले के बारे में सभी जानकारियां ले सकते हैं. अचानक से कोई अनचाहा कार्यभार आपके ऊपर आ सकता है.
स्वास्थ्य/Health:- मानसिक तनाव की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें. दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित बनाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance:- कुछ आर्थिक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. अनचाहे खर्चों पर विचार करें.
रिश्ते/Relationship:- घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य और मान सम्मान का ख्याल रखें. उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं