Leo Tarot Card Horoscope 10 June 2026 Singh Tarot Card Rashifal:- पारिवारिक जीवन में आत्ममूल्यांकन और महत्वपूर्ण निष्कर्यों की जरूरत महसूस कर सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य की अपनी गलतियों स्वीकार करने पर वातावरण सुखद हो सकता है. आर्थिक मामलों में पुरानी गलतियों से सीख जरूर लें. पूर्व के कर्मों के अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी में बदलाव की कोशिश सफल रहेगी.
व्यवसायिक/Professional:- अपनी क्षमताओं को पहचाने और आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनाएं. नई नौकरी के लिए दिए साक्षात्कार के परिणाम अच्छे प्राप्त हो सकते है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है. उच्च अधिकारियों द्वारा आपके पुराने कार्यों का मूल्यांकन हो सकता है. किसी सहयोगी के साथ किसी पुराने विवाद को खत्म करने की पहल कर सकते हैं. व्यवसाय में साझेदार के साथ कार्यों को लेकर चर्चा कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:- देर रात तक सोने और खाते रहने की आदत में परिवर्तन लाएं. पर्याप्त नींद और समय पर खाना खाने से स्वास्थ्य सही रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:- पुरानी गलतियों से सीख लेकर आर्थिक मामलों को बेहतर बनाया जा सकता है. कार्य बढ़ने के साथ आय में वृद्धि हो सकती है.
रिश्ते/Relationship:- पारिवारिक रिश्तों में गलतियां ढूंढने की जगह सुधार लाने की कोशिश करें. इससे जीवनसाथी आपकी भावनाओं को लेकर गंभीर होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं