Libra Tarot Card Horoscope 09 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: नकारात्मक विचारों को स्वयं पर हावी ना होने दे. दूसरों की मदद करने के साथ अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें. थोड़ा व्यावहारिक होना जरूरी है. इस बात पर विचार करें. अति विश्वास और अतिभावुकता से बच कर रहे. भावनाओं में बहकर अपना नुकसान ना करें.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों को मन में नकारात्मकता ना लाने दे. परेशानियों के चलते तनाव और गुस्सा बढ़ सकता है. स्थिति में सुधार लाने के लिए धैर्य और संयम बनाए रखें. रुके हुए कार्यों में धीमी गति आई नजर आएगी. व्यवसाय में आ रहे उतार-चढ़ाव को लेकर परिवार में तनाव न आने दें. समय की प्रतिकूलता को विचारों पर हावी न होने दे. इस समय सही योजना और सही रणनीति से कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ाने के नए रास्ते ढूंढ सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:
स्वास्थ्य सुधार अचानक से नहीं होगा. नियमित दिनचर्या, पौष्टिक भोजन और पर्याप्त नींद से स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आता नजर आएगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक सलाहकार की सलाह से लिए गए धन निवेश के फैसले से अच्छे प्रतिफल की संभावना बढ़ सकती है.
रिश्ते/Relationship:
किसी व्यक्ति से मुलाकात जल्दी प्रेम संबंध में बदल सकती है. विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं